Hindu Rituals: शुभ काम से पहले क्यों खिलाई जाती है दही-चीनी,बजट से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाई
Hindu Rituals: हिंदू धर्म में शुभ काम से पहले दही-चीनी खिलाई जाती है, उसके बाद उस काम के लिए निकला जाता है. आज बजट से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को दही-चीनी खिलाया, जानें हिंदू धर्म में इसका महत्व.
Dahi Cheeni
हिंदू धर्म में दही और चीनी को किसी भी शुभ काम की शुरुआत से पहले खिलाया जाता है. माना जाता है किन इसको खाकर जानें से शुभ फल की प्राप्ति होती है और काम बनते हैं.
Dahi Cheeni
ज्योतिष शास्त्र में दही को चंद्र तत्व से जोड़ा जाता है, जो मन, स्थिरता और भावनात्मक संतुलन के लिए जरूरी है. जबकि चीनी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो सुख, समृद्धि और भौतिक वैभव प्रदान करता है.
Dahi Cheeni
बजट से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को दही-चीनी खिलाया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले आज दही-चीनी खिलाने की परंपरा निभाई.
Budget
1 फरवरी 2026, जो भारत का बजट पेश किया जा रहा है. इस दिन भारत की आर्थिक कुंडली पेश की जाती है. यह दिन महत्वपूर्ण है. इसलिए इस दिन बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को शगुन के तौर पर दही चीनी खिलाया.
Budget
दही और चीनी दोनों का मिलन यह बताता है कि, बजट में कठोर आर्थिक फैसलों के साथ संतुलन और जनकल्याण बना रहे.
Dahi Cheeni
अक्सर मां बच्चे को परीक्षा से पहले, लंबी यात्रा से पहले या किसी बड़े काम से पहले दही चीनी खिलाती हैं. यह इस बात का प्रतीक है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त हो.
Dah Cheeni
राष्ट्रपति भवन में निभाई गई यह परंपरा अपने आप में एक धार्मिक राजसी अनुष्ठान के समान है.