• Home>
  • Gallery»
  • Budget 2026 Facts: किसी ने किया बजट लीक तो किसी ने दिया इस्तीफा, जानें 8 अनसुनी बातें

Budget 2026 Facts: किसी ने किया बजट लीक तो किसी ने दिया इस्तीफा, जानें 8 अनसुनी बातें

Budget Facts 2026: एक बार फिर देश में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने जा रही हैं. ये देश के लिए काफी गर्व की बात है कि कोई महिला नौंवी बार बजट पेश कर रही है. इसी बीच आइए आज आपको हम बजट से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताते हैं, फिर चाहे वो बजट लीक हो या वित्त मंत्री का इस्तीफा-


By: Sujeet Kumar | Last Updated: February 1, 2026 11:04:51 AM IST

आजाद भारत का पहला बजट - Photo Gallery
1/8

आजाद भारत का पहला बजट

साल 1947 में 15 अगस्त को पहला बजट पेश किया गया था और ये वित्त मंत्री आर. के. शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था. इस बजट में विकास, प्रशासन और पुनर्वास पर खर्च बढ़ा था.

जब प्रधानमंत्री ने बजट पेश किया था बजट - Photo Gallery
2/8

जब प्रधानमंत्री ने बजट पेश किया

देश में 3 बात प्रधानमंत्री द्वारा बजट पेश किया गया है. साल 1958 में नेहरू, 1970 में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी. ये राजनीति में विशेष परिस्थितियों को दर्शाता है.

budget 2026 - Photo Gallery
3/8

बजट लीक होने का मामला

1950 में बजट संसद में पेश होने से पहले लीक हो गया. कुछ पन्ने राष्ट्रपति भवन से बाहर निकल गए, जिससे सरकार की गोपनीयता पर सवाल उठे.

budget 2026 - Photo Gallery
4/8

वित्त मंत्री का इस्तीफा

बजट लीक की गंभीरता के कारण वित्त मंत्री जॉन मथाई को इस्तीफा देना पड़ा. ये घटना बजट प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता दिखाती है.

budget 2026 - Photo Gallery
5/8

बजट सुरक्षा में बदलाव

इस घटना के बाद बजट की छपाई राष्ट्रपति भवन से हटाकर नॉर्थ ब्लॉक में की गई, ताकि गोपनीयता बनी रहे. साथ ही लॉक-इन पीरियड की शुरुआत की गई, ताकि बजट की गोपनीयता बनी रहे.

budget 2026 - Photo Gallery
6/8

ब्लैक बजट (1973-74)

साल 1973-74 में जो बजट पेश किया गया उसे ब्लैक बजट के नाम से जाना जाता है. क्योंकि उस समय के वित्त मंत्री यशवंतराव बी. चव्हाण ने संसद में घाटे वाला बजट पेश किया था.

budget 2026 - Photo Gallery
7/8

1991 का युग बदलने वाला बजट

1991 में डॉ. मनमोहन सिंह का बजट लाइसेंस राज समाप्त और आर्थिक सुधारों की शुरुआत लेकर आया. ये भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक पल था.

budget 2026 - Photo Gallery
8/8

पहला पेपरलेस बजट और हलवा सेरेमनी

2021 में निर्मला सीतारमण ने टैबलेट पर बजट पेश किया. इससे पहले बजट से पहले हलवा सेरेमनी होती है, जिसमें अधिकारी लॉक-इन पीरियड में चले जाते हैं.