• Home>
  • Gallery»
  • Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह

Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह

Dry Cough: सूखी खांसी रात के समय आपकी नींद में खलल बन सकती है. इसके कई कारण हैं. बहुत से घरेलु उपचार से आप इस सूखी खांसी या ड्राई कफ से निजात पा सकते हैं. सूखी खांसी एलर्जी, इंफेक्शन, अस्थमा के कारण हो सकती है.

By: Tavishi Kalra | Published: January 30, 2026 12:47:01 PM IST

Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह - Photo Gallery
1/6

Dry Cough

सूखी खांसी अक्सर रात के समय बहुत तेजी से बढ़ जाती है और बार-बार खांसी आने से परेशानी का सामना करना पड़ता है और नींद भी खराब होती है.

Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह - Photo Gallery
2/6

Dry Cough

रात में सूखी खांसी इसलिए ज्यादा आती है क्योंकि जब हम लेटते हैं तो ग्रैविटी की वजह से बलगम गले में जमा होना, शुष्क हवा और एसिड रिफ्लक्स (GERD), या एलर्जी का कारण होता है.

Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह - Photo Gallery
3/6

Dry Cough

यह दिक्कत ज्यादातर अस्थमा, या फिर रात में कोर्टिसोल लेवल कम होने या बेडरूम में धूल-कणों से भी ट्रिगर होती है. रात के समय जब हम लेटते हैं तो सीधे लेटने से नाक और साइनस का बलगम गले के पिछले हिस्से में जमा होने लगता है, जिससे खांसी आती है.

Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह - Photo Gallery
4/6

Dry Cough

साथ ही रात के समय पेट का एसिड रात में ऊपर की ओर आता है. एसिड ग्रासनली (esophagus) में आ जाता है, जिससे गले में जलन और खांसी होती है.

Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह - Photo Gallery
5/6

Dry Cough

इसके लिए आप घर पर भी घरेलु इलाज कर सकते हैं, आप शहद या गुनगुना पानी को पिएं. इससे गले को आराम मिलता है. साथ ही रूम में ह्यूमिडिफायर लगा सकते हैं. इससे आपको आराम मिलता है.

Dry Cough: रात में सोते समय क्यों बढ़ जाती है सूखी खांसी, जानें वजह और कब लें डॉक्टर से सलाह - Photo Gallery
6/6

Dry Cough

अगर इन सब चीजों के बाद भी आपको आराम नहीं आ रहा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. साथ ही इस दौरान अगर आपको खांसी करते समय सीने में दर्द या कोई और तकलीफ हो रही है तो जांच जरूर करवाएं.