इस वीकेंड OTT पर ट्विस्ट, रोमांस और सस्पेंस का तड़का, इन लेटेस्ट सीरीज-फिल्मों का जमकर लें मजा
Weekend OTT Release: इस वीकेंड OTT पर नई फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस वीकेंड आपकों और भी कई मजेदार सीरीज-फिल्मों का ऑप्शन मिलने वाला है. यह सभी Netflix, JioHotstar, Amazon Prime Video जैस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं.
सर्वम माया
सर्वम माया 30 जनवरी 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कहानी पारंपरिक पुजारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले नास्तिक गिटारिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है.
दलदल
भूमि पेडनेकर के फिल्म दलदल 30 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कहानी विश्व धामिजा के नॉवेल 'भेन्डी बाज़ार' पर आधारित है. जिसमें डीसीपी रीटा फरेरा की कहानी है, जो मुंबई की एक पुलिस ऑफिसर है और एक सीरियल किलर को पकड़ने निकलती है.
धुरंधर
अदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म 30 जनवरी को Netflix पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. जिन्होंने इस फिल्म को अब तक बड़े पर्दे पर नहीं देखी है, तो यह उसके लिए शानदार मौका है. यह 1999 के IC-814 हाईजैकिंग, 2001 के संसद हमले और 2008 के मुंबई हमलों पर रोशनी डालता है.
द 50
द 50 ग्लोबल हिट रियलिटी शो, लेस सिंकेंटे का ऑफिशियल इंडियन अडैप्टेशन है. यह शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है. एक शानदार महल, जिसे द महल भी कहा जाता है, एक हाई-स्टेक्स शो में मुकाबला करते हैं, एलिमिनेशन झेलते हैं और टास्क पूरे करते हैं, जिन्हें एक रहस्यमयी नकाबपोश गेम मास्टर कंट्रोल करता है. विनर एक बड़ा इनाम घर ले जाता है.
देवखेल
देवखेल 30 जनवरी को जी5 पर रिलीज होने वाली है. यह वेब सीरीज लोककथाओं, अंधविश्वास और रहस्यमयी मौतों पर आधारिक है. यहां हर होली की रात एक व्यक्ति की मौत होने से देवतली के लोग मानने लगते हैं कि यह पौराणिक राक्षस शंकसुर का श्राप है.
ब्रिजर्टन सीजन 4
ब्रिजर्टन सीजन 4 एक बार फिर आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सीज़न बेनेडिक्ट ब्रिजर्टन की कहानी लेडी ब्रिजर्टन के मशहूर मास्क वाली बॉल से शुरू होती है, जहां किस्मत उसे उसके प्यार से आमने-सामने लाती है.