Aaj Ka Love Rashifal 30 January 2026: गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड में कौन पैदा करेगा गफलत, किसका होगा ब्रेकअप और किसे हो जाएगा प्यार; जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal Friday 30 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (30 जनवरी 2026) को शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पड़ रही है. यह तिथि सुबह 11 बजकर 9 मिनट बजे तक रहेगी. इसके तुरंत बाद ही त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. वहीं, शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा है जो कि भगवान शिव को समर्पित है. शुक्रवार को शुभ समय की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. वहीं, अभिजीत मुहूर्त शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक है वहीं अमृत काल शाम 6 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. सूर्योदय 7 बजकर 10 बजे होगा जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा. यहां पर दोबारा बता दें कि शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को राहुकाल सुबह 11 बजकर 14 मिनट से दोपहर 12 बजकर मिनट तक रहेगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस दौरान कोई नया कार्य शुरू न करें. शुक्रवार (30 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
मेष राशि के जातकों की लव लाइफ शुक्रवार को बहुत ही शानदार रहेगी. लव पार्टनर से मुलाकात होगी. इस दौरान खूब सारी बातें होंगीं. आपकी शादी का रिश्ता भी तय होने जा रहा है. सिंगल की भी शादी तय होने जा रही है. शादीशुदा जातक थोड़े परेशान रह सकते हैं. किसी बात को लेकर लाइफ पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है. सिंगल लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आगे चलकर खास बन जाए.
वृषभ लव राशिफल
वृषभ राशि के जातकों का अपने लव पार्टनर के साथ मनमुटाव चल रहा है. अनबन हद से ज्यादा हो चुकी है. आप भी जानते हैं कि यह रिश्ता नहीं आगे नहीं चल सकता है. ऐसे में ब्रेकअप हो सकता है. आप दोनों के बीच बना यह रिश्ता अंतिम सांसें गिन रही है. ऐसे में बेवजह रिश्तों को ढोने का कोई मतलब नहीं है. आप चाहें तो अपने रास्ते अलग कर सकते हैं, क्योंकि आने वाले समय में इससे भी ज्यादा दिक्कतें आएंगीं. सिंगल लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं.
मिथुन लव राशिफल
लव लाइफ में शुक्रवार को मुश्किलें आएंगीं. मुश्किल है तो बातचीत के जरिये रास्ता निकालें. मिथुन राशि के जातकों को अगर किसी बात को लेकर मन में उलझन है, तो उसे दबाने के बजाय खुलकर बात करें. पार्टनर आपकी बात समझने की कोशिश करेगा और गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. सिंगल जातकों को थोड़ा धैर्य रखना होगा, जल्दबाज़ी में कोई फैसला ठीक नहीं रहेगा. शादीशुदा जातकों की जिंदगी में टेंशन घर कर गई है. शुक्रवार के दिन कोशिश करें की वाणी पर संयम रखें वरना मामला बिगड़ सकता है. लव पार्टनर भी मुलाकात दिनभर नहीं हो पाएगी. इससे आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है.
कर्क लव राशिफल
लव कपल को धैर्य रखना होगा. पैरेंट्स आपके लव रिलेशन पर सहमत नहीं हैं तो आपको बगावत करने की जरूरत नहीं है. आप समझाएं तो रास्ता निकलेगा. पैरेंट्स को वक्त दें. ध्यान रखें गुस्से की काट गुस्से से नहीं होती है. वहीं, लव पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और आप एक-दूसरे को बेहतर समझ पाएंगे. सिंगल की स्कूल-कॉलेज के दोस्त से मुलाकात होगी तो पुराने अनुभव या यादें शुक्रवार को मन को थोड़ा भावुक करेंगीं.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के जातकों के मन में शुक्रवार को खुशी और रोमांस का आगमन होगा. लव पार्टनर के साथ कोई खास पल साझा कर सकते हैं. सिंह राशि के जातक दिनभर खुशियों के साथ वक्त गुजारेंगे. आप भविष्य की योजनाएं भी तय कर सकते हैं. इसमें शादी का प्लान भी शामिल है. सिंगल लोगों को शुक्रवार को उनकी गर्लफ्रेंड मिलने वाली है. उधर, लड़कियों का ब्वॉयफ्रेंड उनका इंतजार कर रहा है.
कन्या लव राशिफल
किसी बात को लेकर आपका पार्टनर नाराज हो सकता है. सिंगल गलत फैसले ले सकते हैं. जल्दबाज़ी की जगह समझदारी से लिया गया कदम बेहतर रहेगा. इस बात को ध्यान में रखकर ही फैसले लें. दरअसल, कन्या राशि के जातक का लव पार्टनर नाराज हो सकता है. किसी बात को लेकर नाराज हुआ है, लेकिन आपका पूरा दिन उसे मनाने में गुजर जाएगा. सिंगल राशि के जातक परेशान रहेंगे, क्योंकि उन्हें लव पार्टनर नहीं मिल रहा है, लेकिन जल्द ही उनकी यह दिक्कत दूर होने वाली है. वीकेंड पर उनको लव पार्टनर मिल जाएगा.
तुला लव राशिफल
तुला राशि के सिंगल जातकों के रिश्ते की बात चल रही है, लेकिन आप भी जानते हैं कि यह रिश्ता आपको मंजूर नहीं है. आप अपने परिवार को पेरेंट्स को शांति से समझाएं वो जरूर मान जाएंगे. लव रिलेशन में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है, जिससे रिश्ता और गहरा होगा. सिंगल अपने दिल की बात अनजान से कह सकते हैं.
वृश्चिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों का पार्टनर से खुलकर बातचीत करना अच्छा रहेगा. सिंगल लोग पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें वरना इस बार भी गलती होगी. वृश्चिक राशि के जातक ज्यादा समय अपने लव पार्टनर के साथ रहेंगे. शुक्रवार शाम को आपको कैंडल लाइट डिनर दे सकता है. इस दौरान एक गिफ्ट भी मिलेगा, जो आपको ताउम्र याद रहेगा.
धनु लव राशिफल
धनु राशि की जिंदगी में बड़ा परिवर्तन आने वाला है. उन्हें अपने लव पार्टनर के बारे में कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिससे रिश्ता संकट में आ सकता है. बातचीत के जरिए मामला सुलझाएं वरना ब्रेकअप ही एक मात्र रास्ता बचेगा क्योंकि विश्वास आपका पार्टनर खो चुका है. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ घूमने या छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है. सिंगल की जिंदगी में कोई आएगा और कोई नया कनेक्शन बन सकता है.
मकर लव राशिफल
मकर राशि के जातकों की जिंदगी में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा. उनका लव पार्टनर शहर से दूर रहता है तो मुलाकात का कोई योग नहीं है. हां फोन और सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहें. रिश्तों में वही गर्माहट महसूस होगी. शादीशुदा लोग भी शाम को पत्नी को लव पार्टनर खास डिनर पर ले जा सकता है. सिंगल को सलाह है कि सही समय आने पर रिश्ता खुद बनेगा.
कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि के जातक दिनभर अपने लव पार्टनर के साथ रहेंगे. पूरा दिन मोहब्बत भरा गुजरेगा. आप हर लम्हे को एंजॉय करेंगे. शादीशुदा लोग थोड़ा तनाव में हैं. पत्नी से अनबन हो सकती है. सिंगल अपने दोस्तों के साथ शाम को एंजॉय करेंगे, लेकिन वो अतीत से सीख लेकर आगे बढ़ने का मन बनाएंगे. दरअसल, इस राशि के जातक पहले भी धोखा खा चुके हैं.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए आज अच्छा दिन नहीं है. गर्लफ्रेंड से मुलाकात नहीं होगी. इसके साथ ही परिवार से भी कुछ अनबन हो सकती है. वो आपके और लव पार्टनर के रिलेशनशिप को लेकर खुश नहीं हैं. थोड़ा समय दें वह राजी हो सकते हैं.सिंगल की जिंदगी में कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.