• Home>
  • Gallery»
  • Aaj Ka Love Rashifal 29 January 2026: किस राशि के लव कपल के बीच आएगा तीसरा शख्स, किसका होगा ब्रेकअप? जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 29 January 2026: किस राशि के लव कपल के बीच आएगा तीसरा शख्स, किसका होगा ब्रेकअप? जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal Thursday 29 January 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (29 जनवरी, 2026) माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि पड़ रही है. सूर्य मकर राशि में है, जबकि वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा. राहु काल गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.  वहीं, अभिजीत मूहुर्त 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. गुरुवार को सूर्योदय सुबह 07:14, जबकि सूर्यास्त 17:53 बजे होगा. इसी तरह चन्द्रोदय 14:00 बजे और चन्द्रास्त 03:47 बजे होगा. गुरुवार (29 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.

डिस्क्लेमर disclaimar

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.


By: JP Yadav | Last Updated: January 29, 2026 3:37:02 PM IST

Aries Today Love Horoscope - Photo Gallery
1/13

मेष दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका  लव पार्टनर आज आप से मन की बात बोल सकता है. मेष राशिफल के जातकों की जिंदगी में गुरुवार को प्रेम नहीं होगा यानी आपकी मुलाकात आपकी लव पार्टनर से नहीं हो पाएगी. इस दौरान आप चाहें तो सोशल मीडिया और फोन के जरिए एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं. प्यार एक एहसास है. यह आपको समझना होगा. इसके लिए मुलाकात कोई जरूरी नहीं. सिंगल राशि के जातक खुश होंगे, क्योंकि उन्हें लव पार्टनर मिलने वाला है.

Taurus Today Love Horoscope - Photo Gallery
2/13

वृषभ दैनिक लव राशिफल

कई दिनों से पार्टनर के साथ चला आ रहा पुराना झगड़ा गुरुवार को खत्म हो जाएगा. आप दोनों के विचारों में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा. परिवार शादी के रिश्ते के लिए सहमति जताने वाला है.  पिछली बातों को भूलकर दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे.

Gemini Today Love Horoscope - Photo Gallery
3/13

मिथुन दैनिक लव राशिफल

मिथुन राशि के लोगों के लिए थोड़ा कठिन समय है. आर्थिक परेशानी भी झेल रहे हैं. ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने लव पार्टनर को पूरी तरह सपोर्ट करें, क्योंकि इस समय आपको उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. ध्यान रखें कि प्यार का इम्तिहान मुश्किल वक्त में देना पड़ता है. सिंगल राशि के जातक खुश रहेंगे, क्योंकि वह दोस्तों शाम को इंजॉय करेंगे.

Cancer Today Love Horoscope - Photo Gallery
4/13

कर्क दैनिक लव राशिफल

कर्क राशि के जातकों की जिंदगी में कोई आने वाला है. तलाकशुदा और सिंगल जातकों के रिश्ते गुरुवार को आएंगे. आप इन रिश्तों के लिए हां कर सकते हैं, क्योंकि इस साल आपकी शादी का शुभ योग बन रहा है. शादीशुदा जातक प्रेम में रहेंगे. खासतौर से नववाहित जोड़े गुरुवार को दिनभर एंजॉय करेंगे.

Leo Today Love Horoscope - Photo Gallery
5/13

सिंह दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आपका लव पार्टनर पुरानी बातों को लेकर झगड़ा खत्म कर सकता है. कुछ देर बाद हालात सामान्य हो जाएंगे.  इसके बाद लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा. सिंगल के लिए भी गुरुवार का दिन लव के मामले में शानदार रहने वाला है. कोई आपकी जिंदगी में एंट्री मारेगा.

Virgo Today Love Horoscope - Photo Gallery
6/13

कन्या दैनिक लव राशिफल

सिंगल की अचानक मुलाकात या दिलकश बातचीत दिन को रोमांचक बना सकती है. लव लाइफ में अपनापन और गहराई नजर आएगी.  कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिला-जुला रहेगा. गुरुवार सुबह आपकी मुलाकात नहीं हो पाएगी, लेकिन शाम को लव पार्टनर से मुलाकात का योग बन रहा है. बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Libra Today Love Horoscope - Photo Gallery
7/13

तुला दैनिक लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए बहुत शानदार दिन रहने वाला है. आपकी शादी होने जा रही है और इसके लिए परिवार भी सहमत है. यानी लव पार्टनर से आप लाइफ पार्टनर बनने की तरफ बढ़ रहे हैं.  यह भी ध्यान रखें कि कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच में मतभेद उत्पन्न कर सकता है. इससे आपके पार्टनर का आपके ऊपर शक करना होगा. अच्छा होगा बैठकर समस्या को सुलझाएं.

Scorpio Today Love Horoscope - Photo Gallery
8/13

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को आप कुछ भी करके रिश्तों में दूरी को न आने दें. अपनी ओर से रिश्तों को संभालते हुए चलें और लव रिलेशन को मजबूती दें. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा दिन रहेगा. उनका लव पार्टनर दूसरे देश या फिर दूसरे शहर से मिलने के लिए आएगा. इससे बेहतर मौका कुछ नहीं हो सकता है. आप अपने दिल की बातें करें. शादी का योग भी बन रहा है.

Sagittarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
9/13

धनु दैनिक लव राशिफल

गुरुवार को लव लाइफ हल्की फुल्की और मज़ेदार रहेगी. लव पार्टनर के साथ मस्ती मजाक, रोमांचक पल और मीठी बातचीत दिन को खास बना सकते हैं. धनु राशि के जातक ऑफिस में अपने कार्य को लेकर थोड़े परेशान हैं. बॉस से भी नहीं बन रही है. इसका असर आपकी लव लाइफ पर पड़ सकता है. इससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे.

Capricorn Today Love Horoscope - Photo Gallery
10/13

मकर दैनिक लव राशिफल

मकर राशि के जातकों के पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है.  मकर राशि के जातक गुरुवार को दिनभर खुशहाल रहेंगे. प्यार के मामले में आप लकी हैं. शाम को डिनर के साथ फिल्म देखने का भी प्रोग्राम बन सकता है. बस आपको ध्यान यह रखना है कि इस दौरान वाणी पर संयम रखें. प्रेम को एंजॉय करें. शादीशुदा लोग भी शाम को बाहर घूमने जाएंगे. सिंगल के लिए सामान्य दिन ही रहेगा.

Aquarius Today Love Horoscope - Photo Gallery
11/13

कुंभ दैनिक लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन एक तरह से बुरा होगा. प्यार के मामले में गुरुवार को आपके सामने पार्टनर की सच्चाई आएगी. इससे आप बहुत दुखी होंगे, लेकिन आपको यह भी सोचना चाहिए कि सच्चाई सामने आ गई है तो आप ब्रेकअप करके आगे बढ़ सकते हैं.

Pisces Today Love Horoscope - Photo Gallery
12/13

मीन दैनिक लव राशिफल

मीन राशि के जातकों की अपने लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर बहस हो सकती है. मीन राशि के सिंगल जातक गुरुवार को पूरे दिन परिवार के साथ गुजारेंगे. उनके लिए रिश्ता आएगा. जिनकी नई-नई शादी हुई है वह बाहर घूमने जा सकते हैं. इस दौरान वाणी पर संयम रखना आपके लिए बहुत आवश्यक है, वरना दिक्कत हो सकती है.

disclaimar - Photo Gallery
13/13

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. https://www.inkhabar.com/ इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.