Aaj Ka Love Rashifal 25 January 2026: रविवार को किसको मिलेगा नया लव पार्टनर, किसको छोड़ कर जाएगी गर्लफ्रेंड; जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal Sunday 25 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (25 जनवरी, 2026) को सप्तमी रात 11 बजकर 10 तक रहेगी. नक्षत्र के लिहाज से रविवार सुबह से लेकर दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रेवती रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है. अगर आप रविवार को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल को जरूर ध्यान में रखें. रविवार को राहुकाल शाम 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इस समय कोई शुभ कार्य न करें. चंद्रमा रविवार मीन में संचार करेंगे. रविवार को सूर्योदय 07 बजकर 13 होगा जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. रविवार (25 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
मेष राशि के जातकों लिए रविवार का दिन खास रहेंगे, क्योंकि लव कपल पूरा दिन साथ में बिताएंगे. शाम को डिनर के साथ ही यह सफर खत्म होगा. कुल मिलाकर पार्टनर के साथ रविवार को आपका समय अच्छा बीतेगा. सिंगल राशि के जातकों भी दिन भर दोस्तों के साथ एन्जॉय करेंगे. शादीशुदा दंपती का पूरा दिन घर पर ही बीतेगा.
वृषभ लव राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. जातक पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे. पार्टनर के साथ रविवार को गुजारा समय रिश्ते को मजबूती प्रदान कर सकता है. मुलाकात के दौरान झूठे व्यक्तित्व को दिखाने से बचें. इससे बाद में दिक्कत हो सकती है. सिंगल और शादीशुदा जातक की जिंदगी में कोई खास बदलाव रविवार को नहीं होगा.
मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ रविवार को मिली जुली रहेगी. थोड़ी मुश्किलें आएंगी, लेकिन किसी भी तरह का गलत निर्णय लेने से बचें. खासकर जोश में आकर कोई भी फैसला नहीं लें. अनबन लव रिलेशन में आम बात है, इसे ज्यादा तवज्जो देना आपकी कमजोरी है. ऐसे में आपके रिश्ते में दरार आ सकती है.
कर्क लव राशिफल
रविवार का दिन आपके लिए प्यार भरा है. मुलाकात तो बहुत समय के लिए होगी, लेकिन आप बहुत ही कम समय के लिए एक-दूसरे के इतना करीब जाएंगे कि आनंद आ जाएगा. यह लम्हा कई दिनों तक आपके लिए याद के तौर पर रहेगा. आपका लव पार्टनर आपकी इन भावनाओं को समझकर आपको सम्मान देगा. सिंगल के दिल में कोई बात है, तो रविवार को किसी के सामने सहजता से आ सकती है.
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन आपको आपके प्यार की कदर करना सिखाएगा. लव पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजारेंगे. इस दौरान पार्टनर के साथ दिल की बात को साझा कर सकते हैं. सिंगल के लिए रविवार का दिन अच्छा है, क्योंकि आपकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होने वाली है. शादीशुदा लोग दिनभर बाहर रहेंगे. वह पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं.
कन्या लव राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से सही जाने वाला है. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत के जरिए रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करें. लव लाइफ में आप रिश्ते में परिपक्वता को दिखा सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण चर्चा रिश्ते को मजबूत करेंगे.कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से सही जाने वाला है. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत के जरिए रिश्ता मजबूत करने की कोशिश करें. लव लाइफ में आप रिश्ते में परिपक्वता को दिखा सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण चर्चा रिश्ते को मजबूत करेंगे.
तुला लव राशिफल
तुला राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं पर हो सकता है पार्टनर को आपकी कोई बात बुरी लग जाए जिस वजह से आपके और उनके बीच अनबन हो सकती है.
वृश्चिक लव राशिफल
रविवार को वृश्चिक राशि के जातक खुलकर और खुशमिजाजी के साथ व्यवहार करेंगे. लव कपल के इस काम से पार्टनर के साथ बिताया समय बेहद खास रहेगा. सिंगल हैं तो किसी प्रिय व्यक्ति की ओर से रोमांटिक संकेत मिल सकते हैं. इस तरह वृश्चिक राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है. शादीशुदा लोगों की लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन खत्म हो सकती है.
धनु लव राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा जायेगा. पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का मन बना सकते हैं. शादीशुदा हैं तो लव लाइफ रोमांस और रोमांच से भर जाएगी. लव पार्टनर के साथ बिताया समय बेहद खास रहेगा. सिंगल हैं तो किसी प्रिय व्यक्ति की ओर से रोमांटिक संकेत मिल सकते हैं.
मकर लव राशिफल
मकर राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से शानदार रहने वाला है. रिश्ते में गंभीरता के चलते कुछ परेशान हो सकते हैं. शादीशुदा हैं तो मैरिज लाइफ में आज घर के कामों की अधिकता के चलते एक दूसरे से कुछ नाराजगी हो सकती है. शाम तक लाइफ पार्टनर का सहयोग मिल सकता है. जिससे आपको बहुत खुशी मिलेगी.
कुंभ लव राशिफल
रविवार को कुंभ राशि के जातक लव पार्टनर के साथ प्यार भरे पल बिताएंगे. ऐसे में रिश्तों में खुली और साफ़ बातचीत से माहौल बेहतर बनेगा. यह दिन सुकून, समझ और प्रेम से भरा है. शादीशुदा है कि बातचीत से रिश्ते में संतुलन और सकारात्मकता बढ़ेगी.
मीन लव राशिफल
रविवार को लव रिलेशन में आपकी इमोशन और कोमलता रिश्ते को बहुत खूबसूरत बना देंगी. सिंगल्स हैं तो किसी खास व्यक्ति से जुड़ा छोटा-सा पल भी दिल को खुशी से भर देगा. यह आपका नया लव पार्टनर भी बन सकता है. कुल मिलाकर मीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से बहुत अच्छा जाने वाला है. शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. इससे आपका दिन बन जाएगा.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.