Aaj Ka Love Rashifal 24 January 2026: किसे अचानक मिलेगी कॉलेज की एक्स गर्लफ्रेंड, किसका होगा शादी का रिश्ता पक्का; जानने के लिए पढ़िये सभी 12 लव राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal Saturday 24 January 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, शनिवार (24 जनवरी, 2026) को शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. यह तिथि 24 जनवरी की देर रात 12 बजकर 39 मिनट यानी अगले दिन रविवार (25 जनवरी, 2026) तक है. फिर सप्तमी आरंभ हो जाएगी. नक्षत्र उत्तर भाद्रपद दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. शनिवार को शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक है. इसके बाद अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक होगा. वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक है. अमृत काल की बात करें तो यह शनिवार सुबह 9 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक है. वहीं, रवि योग सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 9 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक है. वहीं, यमगंड दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 3 बजकर 13 मिनट तक रहेगा. शनिवार (24 जनवरी, 2026) को सभी 12 राशि के जातकों की जिंदगी क्या रहेगी प्यार की स्थिति? कौन किसका दिल तोड़ेगा तो किस राशि के लोगों की जिंदगी में होगी प्यार की एंट्री? जानने के लिए पढ़िये पूरी स्टोरी.
मेष लव राशिफल
वीकेंड पर यानी शनिवार के दिन कुछ मामलों में आप पर लव पार्टनर हावी हो सकता है. इसे सहज भाव से लें. शनिवार के दिन चंद्रमा का गोचर आपके रिश्तों को कुछ मिलेजुले असर देने वाला होगा. अपने लव पार्टनर से जो उम्मीदें लगाए बैठे हैं वह पूरी होगी. सिंगल की किसी दूर बैठे शख्स से बातें हो सकती हैं.
वृषभ लव राशिफल
सिंगल के लिए शनिवार को शादी के रिश्ते आएंगे. शादी के लिए यह सही समय है, लेकिन आपको शायद रिश्ता पसंद नहीं आए. ध्यान यह रखना है कि कहीं आप अपने ईगो में तो यह इन्कार नहीं कर रहे हैं. लव पार्टनर के लिए कुछ खरीदारी कर सकेत हैं. इससे आपका पार्टनर काफी खुश होगा. आपका शांत और स्थिर स्वभाव रिश्ते में संतुलन बनाए रखेगा. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर की तबीयत खराब हो सकती है. विदेश से व्यापार में लाभ हो सकता है.
मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि के जातक शनिवार को अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे. पूरा दिन परिवार और लव पार्टनर के साथ बीतेगा. परिवार भी रिश्ते के लिए राजी है. सिंगल की जिंदगी में फिलहाल प्यार की एंट्री नहीं होने वाली है. ऐसे में रिश्ते में नई गर्माहट और ताजगी नहीं आएगी.
कर्क लव राशिफल
शनिवार को सिंगल की जिंदगी में कोई आएगा. जिसे आप चाहते हैं उसे प्रपोज करें वह आपका दिल नहीं तोड़ पाएगा. सिंगल का दिल थोड़ा भावुक रहेगा, लेकिन सामने वाला आपकी भावनाओं को अच्छी तरह समझ पाएगा. शनिवार को अचानक टूटा हुआ संबंध आपकी लव लाइफ खटास भर सकता है. शादीशुदा लोग दिनभर एन्जॉय करेंगे.
सिंह लव राशिफल
शनिवार का दिन रोमांस और रोमांच को बढ़ाने वाला है. लव पार्टनर को दिनभर खुशियां नसीब होंगी. पार्टनर आपकी किसी बात से खुश होंगे और रिश्ते में चमक आएगी. सिंगल को कोई खास प्रभावित हो सकता है. शादीशुदा हैं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है. लाइफ पार्टनर की सेहत भी खराब हो सकती है.
कन्या लव राशिफल
शनिवार को आपका कोई स्कूल या फिर कॉलेज का साथी अचानक मिल सकता है. यह मुलाकात आपके प्यार की यादें ताजा कर देंगीं. आप भावुक हैं तो दोस्ती लव रिलेशन में बदल सकती है. आप उसे बेहतर तरीके से जानते हैं, इसलिए आप अपने दोस्त की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. यह रिश्ता भविष्य में अच्छा रूप ले सकता है. शादीशुदा हैं तो पति-पत्नी में नजदीकियां बढ़ेंगी. शाम को फिल्म और डिनर के लिए जा सकते हैं. इसका मतलब शनिवार को शादीशुदा कपल का दिन बन जाएगा.
तुला लव राशिफल
शनिवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत रोमांटिक रहने वाला है. सिंगल अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो यह दिन अच्छा है. आप विशेष रूप से किसी खास दोस्त से आकर्षित भी हैं. शादीशुदा लोगों की जिंदगी सामान्य रहेगी.
वृश्चिक लव राशिफल
शनिवार के दिन आपका लव पार्टनर आपकी ईमानदारी और समर्पण से प्रभावित होगा. यह भी ध्यान रखें उसकी गहरी भावनाएं भी आप पर असर डालेंगी. किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत रिश्ते को और मजबूत बना सकती है. आप भी प्रेम प्रदर्शित करें और अपने प्रेमी के लिए कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियां पैदा करें.
धनु लव राशिफल
आपको भी लग रहा है कि यह रिश्ता आप ढो रहे हैं तो इससे निकलने का समय आ गया है. माना जाता है कि अगर आप किसी के सामने अपने दिल की बात सहजता से रखते हैं तो लव लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं. आप भी जानते हैं और सामने वाला भी जानता है कि यह रिश्ता अंतिम सांसें ले रहा है. खटास अधिक बढ़े, इससे पहले ब्रेकअप कर लें. आप अब जितना आगे बढ़ेंगे, उतनी ही दिक्कत होगी.
मकर लव राशिफल
रिश्ते में परिपक्वता आने लगी है. यह आपको भी महसूस हो रहा है. रिश्ते में स्थिरता और इसे अंजाम तक लाने का समय आ गया है. आप शनिवार को भविष्य को लेकर लव पार्टनर से बात कर सकते हैं. हो सकता है कि ये बातें लव पार्टनर को पसंद न आएं, लेकिन प्रतिबद्धता है तो यह करना होगा. इससे आपके संबंध को नई गहराई मिलेगी.
कुंभ लव राशिफल
शनिवार को लव पार्टनर आपको सरप्राइज गिफ्ट देगा. आपकी भावनाएं साफ़ रहेंगी और सामने वाला उन्हें समझेगा. लव पार्टनर के रिश्ते को गहरा करने के लिए प्रेम से व्यवहार करें. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर रूठ सकता है. इसके चलते आपस में झगड़ा हो सकता है.
मीन लव राशिफल
मीन राशि के जातक वीकेंड पर खूब एन्जॉय करेंगे. ज्यादातर कपल दिनभर साथ में समय बिताएंगे. इस दौरान बातचीत का मौका मिलेगा. कपल प्यार भरी बातें करेंगे. शादीशुदा हैं तो लाइफ पार्टनर के साथ अपनी मन की भावना को शेयर कर सकते है. यह ध्यान रखें कि लव पार्टनर आपके साथ पूरी तरह से खड़ा है.
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.