Khatu Shyam: खाटू श्याम जी मंदिर के श्रद्धालु में चढ़ें हुए नारियल का क्या होता है?
Khatu Shyam Baba: राजस्थान में बना खाटू श्याम बाबा का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है. इस मंदिर में देश-विदेश से लोग बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं. इस मंदिर में भक्त नारियल चढ़ाते हैं. जानते हैं मंदिर में चढ़ें हुए नारियल का क्या होता है?
Khatu Shyam Baba
'हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा' खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के सीकर में स्थित है. इस दिन मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं. मान्यता है यह मंदिर महाभारत के एक महत्वपूर्ण पात्र बर्बरीक को समर्पित है, जिन्हें भगवान कृष्ण द्वारा कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान प्राप्त था.
Khatu Shyam Baba
इस मंदिर के दर्शन करने के लिए भक्त देश और विदेश से आते हैं. इस मंदिर में लाल कपड़े में नारियल को बांधकर बाबा श्याम को भेंट किया जाता है. लाल कपड़ा हिंदू धर्ण में शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.
Khatu Shyam Baba
इस मंदिर में खाटू श्याम जी को नारियल चढ़ाए जाते हैं. जो भक्त नारियल चढ़ाते हैं, वे आमतौर पर मंदिर परिसर में या उसके आसपास प्रसाद के रूप में वितरित कर दिए जाते हैं.
Khatu Shyam Baba
नारियल का प्रसाद मंदिर 'भंडारा' में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. भक्तों द्वारा खाटू श्याम जी को चढ़ाए गए नारियल के प्रसाद को फोड़कर, उसका पानी निकालकर उसकी गिरी को भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.
Khatu Shyam Baba
साथ ही कई बार धार्मिक अनुष्ठानों में, या मंदिर के किसी काम में नारियल को पूजा-पाठ के कार्य में भी लगाया जाता है.
Khatu Shyam Baba
भक्त अपनी मनोकामना लेकर खाटू श्याम बाबा के द्वार आते हैं. इस मंदिर में नारियल के अलावा गुलाब, इत्र और प्रसाद भी चढ़ाया जाता है. भगवान श्री कृष्णा ने बाबा श्याम को कलयुग का अवतार रहने का वरदान दिया है.