बनना है धनवान और भाग्यशाली, तो कार्तिक पूर्णिमा पर आप अपनी राशि के अनुसार करें दान, पाए विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी की कृपा
Kartik Purnima 2025: 5 नवंबर के दिन कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि है और इस दिन देव दीपावली का त्योहा मनाया जायेगा. इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी पूजी की जाता हैं. इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का भी बेहद महत्व होता हैं चलिए जानते हैं यहां कि आपको अपनी राशि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन किस चीज का दान करना चाहिए.
कब है कार्तिक पूर्णिमा?
कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता हैं. साल 2025 में देव दीपावली का त्योहार 5 नवंबर के दिन मनाया जायेगा. इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी पूजी की जाता हैं. इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का भी बेहद महत्व होता हैं, कहा जाता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों और गरीबों को दान देने से जीवन के सारे कष्ट भगवान विष्णु हर लेते हैं और मां लक्ष्मी की उस पर विषेश कृपा होती है. चलिए जानते हैं यहां कि आपको अपनी राशि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन किस चीज का दान करना चाहिए
मेष राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
मेष राशि के लोगों को कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल, शहद या फिर किसी लाल फल का दान करना चाहिए, ऐसा करने से संपत्ति में वृद्धि होती है और कर्ज से मुक्ति मिलती है.
वृषभ राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
वृषभ राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन वस्त्र, सफेद मिठाई, चावल घी, दही और सफेद तिल का दान करना शुभ हो सकता है. ऐसा करने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है.
मिथुन राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
मिथुन राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, हरी मूंग दाल और आंवला का दान करना चाहिए. ऐसा करने से व्यापार और करियर में सफलता मिलती है.
कर्क राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
कर्क राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, चांदी, चीनी, मिश्री, सफेद मिठाई या जल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने हमेशा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है.
सिंह राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
सिंह राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन गेहूं, तांबा, गुड़, नारंगी वस्त्र, लाल फूल या माणिक्य का दान करना शुभ होता है. ऐसा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है.
कन्या राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
कन्या राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन हरी सब्जियां, हरे वस्त्र, हरी मूंग दाल और घी का दान करना चाहिए. ऐसा करने से नौकरी में उन्नति मिलती है.
तुला राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
तुला राशि के लोगों पूर्णिमा के दिन इत्र, सुगंधित वस्तुएं, चावल, सफेद वस्त्र और घी का दान करना शुभ हो सकता है. ऐसा करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है
वृश्चिक राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
वृश्चिक राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल, लाल फल किसी निर्धन व्यक्ति को दान में देना चाहिए ऐसा करने से रुके हुए काम पूरे होते है.
धनु राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
धनु राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन चना दाल, केला, पीला वस्त्र, केसर, हल्दी और मक्का का दान करना चाहिए. ऐसा करने से संतान पक्ष की उन्नति होती है.
मकर राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
मकर राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन काले तिल, सरसों का तेल, उड़द दाल और कंबल का दान करना शुभ होता है. ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है
कुंभ राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
कुंभ राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन काला कंबल, तिल, उड़द दाल, जूते-चप्पल या धन का दान करना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक परेशानिया खत्म होती है.
मीन राशि के लोग पूर्णिमा के दिन क्या करें दान
मीन राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन चने की दाल, पीला वस्त्र, बेसन के लड्डू, हल्दी और खाने-पीने की वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ होता हैं, ऐसा करने से धन हानि से बचाव होता है
Disclaimer
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.