Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी कल, जानें मनोकामना पूर्ति के लिए कैसे करें राशि अनुसार उपाय?
Devuthani Ekadashi 2025: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं. जब कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु जागते हैं, तब तुलसी विवाह, विवाह संस्कार, गृह प्रवेश मुंडन जैसे मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं. साल 2025 में देवउठनी एकादशी 01 नवंबर को मनाई जाएगी. तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल फूल और चंदन अर्पित करना चाहिए. भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 11 बार जाप करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को तुलसी माता को चावल की खीर का भोग देवउठनी एकादशी के दिन लगाना चाहिए. शालिग्राम भगवान को दूध से स्नान कराएं और फिर शाम को तुलसी जी के समक्ष दीपक जलाकर ‘ॐ ह्रीं लक्ष्म्यै नमः’ का जप करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग इस दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए. इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. साथ ही ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
कर्क राशि
भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक करें और फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. भगवान को हल्दी की गांठें अर्पित करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भगवान विष्णु को गुंड और गन्ने का भोग लगाना चाहिए. उसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करें.
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को गरीब और जरूरतमंद लोगों को हरे वस्त्र या फल का दान करना चाहिए. तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं.
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को मिश्री और सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए. तुलसी के पौधे पर फिर लाल कलावा बांधें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को विष्णु मंदिर में जाकर पीले रंग के वस्त्र और फल का दान करना चाहिए. तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें.
धनु राशि
धनु राशि भगवान विष्णु को पीले फूल, पीले वस्त्र और चने की दाल अर्पित करें. आपको ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों को भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं. पूजा में नीले रंग के आसन का इस्तेमाल करें. ‘ॐ महात्मने नमः और ऊँ लक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जप करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को देवउठनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. गरीबों को तिल का दान करें.
मीन राशि
भगवान विष्णु को केला और हल्दी अर्पित करें. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. ‘ॐ निर्गुणाय नमः और ऊँ कमलायै नमः’ मंत्र का जप करें.