Categories: विदेश

US Visa: अमेरिका में बसने का सपना चकनाचूर! पाकिस्तानियों-बांग्लादेशियों समेत 75 देशों को किया ‘ब्लैकलिस्ट’, जानिए पूरी लिस्ट

US Visa: अमेर‍िका ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के इमिग्रेंट वीजा (Immigrant Visa) पर रोक लगा दी है. अमेरिका का यह फैसला दोनों देशों के लिए यह बहुत बड़ा झटका है. जहां से हर साल हजारों लोग भविष्य की तलाश में अमेरिका जाते हैं. इन देशों की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से आने वाला पैसा है. वीजा बंद होने से न केवल लोगों के सपने टूटेंग, बल्कि इन देशों के अमेरिका के संग संबंध पर असर पड़ सकता है.

Published by Preeti Rajput
US Visa: अमेरिका में बसने का सपना देखने वाले करोड़ों लोगों के लिए बुरी खबर है. अमेरिका ने इमिग्रिशन पॉलिसी में हाल ही में एक बड़े बदलाव को लेकर फैसला लिया है.  75 देशों के नागरिकों को इमिग्रेंट वीजा (Immigrant Visa) देने पर तत्काल रोक लगा दी गई है. इस लिस्ट में अमेरिका को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश का नाम भी शामिल है. इनके अलावा रुस, ईरान और ब्राजील जैसे कई देशों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है. अमेरिका का मानना है कि ऐसे लोग अगर अमेरिका में आकर बस गए तो टैक्सपेयर्स पर बोझ बन जाएंगे. यह फैसला 21 जनवरी से प्रभावी होगा.

अमेरिका ने लिया सख्त फैसला

‘फॉक्स न्यूज’ की रिपोर्ट के अनिसार, अमेरिका विदेश विभआन ने अपने सभी काउंसलर ऑफिसर्स को ऑर्डर दिया है. वह 75 देशों के आवेदकों में इमिग्रेंट वीजा की प्रोसेसिंग रोक दें. यह प्रोसेसिंग तभी तक जारी रहेगी, जब तक अमेरिका यह सुनिश्चित नहीं कर लेता कि देश में आने वाले लोग वहां की  ‘वेलफेयर योजनाओं’ का गलत फायदा नहीं उठाएंगे और तब तक प्रतिबंध जारी रहेगा.

क्यों लिया गया यह फैसला?

इस फैसले के पीछे अमेरिका के मिनेसोटा राज्य में हुआ एक बड़ा घोटाला माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेडरल ऑफिसर्स ने मिनसोटा में टैक्सपेयर्स के पैसे से चलने वाली एक लाभ योजनाओं में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का खुलासा किया. जांच के मुताबिक, इस घोटाले में शामिल ज्यादातर लोग सोमालियाई नागरिक या सोमालियाई-अमेरिकी थे. इस घटना के बाद से अमेरिकी प्रशासन सतर्क हो गया है. वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि गरीब या विकासशील देशों से आने वाले लोग अमेरिका की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फायदा न उठाएं.

वीजा पाने के लिए क्या करना होगा?

  • वीजा देने से पहले अधिकारी आवेदक की पूरी जानकारी लेंगे.
  • वीजा देने से मना करने के लिए कई चीजों को आधार बनाया जा सकता है.
  • अधिक उम्र के लोग, जो काम नहीं कर सकते और सरकार पर निर्भर रहेंगे, उन्हें वीजा मिलने में मुश्किलों का सामना करना होगा.
  • अगर आवेदक अंग्रेजी नहीं बोल सकता, तो उसे भी वीजा मिलने में मुश्किल होगी.

75 देशों के वीजा पर प्रतिबंध

ग्रेनाडा, ग्वाटेमाला, गिनी, हैती, ईरान, इराक, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कोसोवो, कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लेबनान, लाइबेरिया, लीबिया, य मोल्दोवा, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, नेपाल, निकारागुआ, नाइजीरिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, अल्बानिया, अल्जीरिया, एंटीगुआ और बारबुडा, आर्मेनिया, अज़रबैजान, बहामास, बांग्ह बोस्निया, ब्राजील, बर्मा (म्यांमार), कंबोडिया, कैमरून, रिपब्लिक ऑफ कांगो, रूस , रवांडा , सेंट किट्स और नेविस , सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सेनेगल, सिएरा सूडान, सूडान, सीरिया, तंजानिया, थाईलैंड, टोगो, ट्यूनीव उरुग्वे, उज्बेकिस्तान और यमन, केप वर्डे, कोलंबिया, कोटे डी आइवर कोस्ट), क्यूबा, ​​डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, डोमिनिका, मिस्र (इजिप्ट), इरिट्रिया, इथियोपिया, फिजी, गाम्बिया, जॉर्जिया, घाना.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

पहले मोची, अब व्हीलचेयर पर Zomato डिलीवरी हीरो, ऐसा जज़्बा देखा नहीं होगा; लोग कर रहे सलाम

Wheelchair Delivery Boy: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हर किसी…

March 1, 2026

Ancient Indian Birth Control: क्या 2000 साल पहले भी था भारत में बर्थ कंट्रोल? वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस

Arthashastra healthcare practices: क्लिप पुराने ग्रंथों और तरीकों के बारे में बात करती है. इससे…

March 1, 2026

Bihar News: कौन हैं भोजपुरी सिंगर रौशन रोही जिनके कार्यक्रम मे चल गई गोली; पत्रकार समेत 3 लोग घायल

Bihar News: बिहार के नालंदा में गोलीबारी हुई है. भोजपुरी सिंगर रोशन रोही होली से…

March 1, 2026

शादी की दावत में दिव्यांग पति को खाना खिलाती महिला, पत्नी का वीडियो देख भर आई लोगों की आंखें- VIDEO

Viral Video: हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होता रहता है.…

March 1, 2026

‘यह कानून का घोर उल्लंघन’, खामेनेई की मौत के बाद भड़का चीन और रूस; US-इजरायल पर तीखा हमला

Iran Israel War: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इजराइल के जॉइंट एयरस्ट्राइक…

March 1, 2026