Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन के बीच देशभर में मौसम का मिजाज बदलाव हुआ है. पहाड़ों पर जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश का दौर जारी है तो मैदानी इलाकों में तेजी से गर्मी बढ़ रही है. आलम यह है कि फरवरी महीना खत्म नहीं हुआ और लोग दिन के साथ-साथ रात में भी हल्की गति पर पंखा चलाने के लिए मजबूर हो गए हैं. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो तेजी से गर्मी बढ़ रही है. घर में भले ही एसी चलाने की जरूरत नहीं महूसस हो रही हो, लेकिन कार चलाने के लिए गर्मी की वजह से लोग AC चला रहे हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने अपने ताजा अलर्ट में कहा है कि बुधवार (25 जनवरी, 2026) को उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार को देश के 7 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट है. दक्षिण के राज्यों में भी पारा चढ़ने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार (25 जनवरी, 2026) को पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना है. वहीं, मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 12-24 घंटे के दौरान यानी 25 और 26 फरवरी को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व झारखंड में भी हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही IMD की ओर से कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश संभव है. बुधवार (25 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (25 फरवरी, 2026)को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क है. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से बारिश की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की गई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी गर्मी कम है, जबकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होगी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
Today Weather LIVE Updates: पर्वतीय इलाकों में शामिल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ वीकेंड पर एक्टिव होगा. 27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार (25 फरवरी, 2026) को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: अगले 2 दिनों में महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: अगले 4 दिनों में मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद के 3 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.