Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: ठंड की विदाई के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सुबह और शाम को ठंड के बीच हल्का कोहरा पड़ रहा है, जबकि दिन के दौरान तेज धूप से राहत मिल रही है. दिल्ली और एनसीआर के शहरों की बात करें तो यहां पर दिन में ठीक-ठाक गर्मी पड़ रही है. गर्मी का आलम यह है कि लोग गर्म कपड़े छोड़ टीशर्ट में नजर आने लगे हैं. पिछले कई दिनों से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में दिन के दौरान धूप इतनी तेज हो रही है कि मार्च वाली गर्मी पड़ने का एहसास होने लगा है. वहीं, मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच एक और पश्विमी विक्षोभ के एक्टिव होने से उत्तर भारत के कई शहरों में बुधवार (18 फरवरी, 2026) को बारिश होने का अलर्ट जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से देश की राजधानी दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बुधवार (18 फरवरी, 2026) को बारिश हो सकती है. इसके अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है तो 18 फरवरी को ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर कोहरा भी छाए रहने की संभावना है. बुधवार (18 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather Live Updates: उत्तर भारत में बुधवार (18 फरवरी, 2026) को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिससे करीब 8 राज्यों में बादलों की आवाजाही शुरू होगी और तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
Today Weather Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (18 फरवरी, 2026) को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधि हुईं, हालांकि इससे मौसम के मिजाज में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा.
Today Weather Live Updates: गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले चार दिनों तक इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.
Today Weather Live Updates: अगले 24 घंटों में सेंट्रल इंडिया में मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद के 6 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
Today Weather Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (18 फरवरी, 2026) को पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधि हुईं, हालांकि इससे मौसम के मिजाज में कुछ खास बदलाव नहीं आएगा.