Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather LIVE | Delhi Weather LIVE: फरवरी महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन अभी से गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड हल्की है, लेकिन शीतलहर की विदाई की हो चुकी है. पंजाब और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोहरा जरूर लोगों को परेशान कर रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से मराठवाड़ा तक और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए निचले स्तर पर एक ट्रफ रेखा एक्टिव है. इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) सक्रिय है, जबकि पश्चिम राजस्थान और सटे पाकिस्तान पर भी 1.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) बना हुआ है. वहीं, मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है. इसके असर से उत्तर भारत के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन इससे गर्मी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा. गर्मी में इजाफा का दौर जारी रहेगा. इस बीच IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान यानी शनिवार-रविवार (28-29 फरवरी, 2026) को अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में छिटपुट बारिश संभव है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने 7 राज्यों में होली के वक्त आंधी-तूफान के साथ बरसात की चेतावनी जारी की है, लेकिन उत्तर भारत इससे बेअसर रहेगा. यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है. शनिवार (28 फरवरी, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather LIVE Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसके बाद अगले कुछ दिनों तक यह बरकरार रहेगा.
Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसका असर मैदानी इलाकों की बढ़ती गर्मी पर नहीं पड़ेगा. होली पर ठीकठाक गर्मी रह सकती है.
Today Weather LIVE Updates: बिहार में शनिवार को दिनभर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. राज्य का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. किसी भी जिले में मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है.
Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. शनिवार (28 फरवरी, 2026) को मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन शाम तक कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं अगले कुछ घंटों में उत्तराखंड के कुछ निचले जिलों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है.
Today Weather LIVE Updates: मध्य प्रदेश में शनिवार (28 फरवरी, 2026) को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. बारिश के आसार नहीं हैं. शनिवार को भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के आसपास रहने की संभावना है. सुबह और शाम को हल्की ठंड रहने का अलर्ट है.