Live

Weather Today Highlights: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के चलते IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

🕒 Updated: January 21, 2026 06:41:32 AM IST

Weather Today Live Updates:  दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. एक ओर जहां ठंड से हल्की राहत मिली है तो घने कोहरे ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. दिल्ली और यूपी के अलावा कई राज्यों में कोहरा सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रोक रहा है. कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 40 मीटर से भी कम रहने से दिक्कत आ रही है.  इस बीच आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 22 से 25 जनवरी के बीच यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाण और हिमाचल प्रदेश के साथ 9 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना बरकरार है. इन राज्यों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट है. इस भारी बारिश के चलते उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में तापमान में कमी देखी जाएगी. मौसम की निजी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान यानी 20 से 21 जनवरी के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, 22 से 24 जनवरी के बीच कई स्थानों पर बारिश और हिमपात हो सकता है. इसके बाद ठंड में हल्का इजाफा होने का अलर्ट है. स्काईमेट के मुताबिक, उत्तराखंड में 21 और 22 जनवरी को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं राज्य में 23 और 24 जनवरी को बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने की संभावना है. 22 से 24 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में  कहीं-कहीं से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा उत्तराखंड में 23 और 24 जनवरी को और  22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में बारिश हो सकती है.

delhi weather
delhi weather

Weather Today Live Updates: आगामी 24 घंटे के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित होगा. आने वाले दिनों में हालात थोड़े दिक्कत वाले हो सकते हैं.

Live Updates

  • 15:21 (IST) 20 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Weather Today Live Updates: देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल ठंड से राहत है. मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को दिन में धूप खिली, जिससे ठंड से राहत मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा. अगले कुछ दिनों तक दिन में अच्छी धूप निकलेगी, लेकिन सुबह शाम कोहरे की परत जमी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी के बीच दिल्ली में आंधी बारिश हो सकती है.

  • 13:12 (IST) 20 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश के चलते IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    Weather Today Live Updates: पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कई राज्यों पर नजर आ रहा है. बुधवार (22 जनवरी, 2026) से राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

  • 12:09 (IST) 20 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: झारखंड में ठंड से राहत, 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा पारा

    Weather Today Live Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में आने वाले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इसके चलते लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.ठंड का असर अभी कायम है, लेकिन तापमान बढ़ने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी. 
     

  • 10:53 (IST) 20 Jan 2026

    Weather Today Live Updates:  उत्तर प्रदेश में फिलहाल वीकेंड तक मिलेगी ठंड से राहत

    Weather Today Live Updates:   मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी गुरुवार (22 जनवरी, 2026) से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होकर आगे पूर्वी हिस्सों तक फैलने की संभावना है. ऐसे में फिलहाल ठंड से राहत बनी रहेगी. कुल मिलाकर ठंड की विदाई में अभी समय है.

  • 10:53 (IST) 20 Jan 2026

    Weather Today Live Updates: यूपी में बदलेगी हवा की दिशा, 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

    Weather Today Live Updates: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी में अगले 48 घंटों में हवा की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आएगी. यह 2-4 डिग्री तक गिर सकता है. इससे ठंड में इजाफा होगा.