Categories: वायरल

Viral Video: पापा-मम्मी मर गए’, टीचर के एक सवाल ने बच्चे की आंखें कर दिन नम, Video Viral

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई वीडियो ऐसी होती हैं जिसे देखने के बाद हंसी न रुके तो कई वीडियो ऐसी होती हैं जिसे देखकर हर किसी की आंख से आंसू छलक जाएं.आज ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Published by Heena Khan

School Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होती हैं. जिनमे कई वीडियो ऐसी होती हैं जिसे देखने के बाद हंसी न रुके तो कई वीडियो ऐसी होती हैं जिसे देखकर हर किसी की आंख से आंसू छलक जाएं.आज ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई मायूस हो रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है उस वीडियो में, एक टीचर ने अपने एक अनाथ स्टूडेंट के लिए कुछ ऐसा किया जो सच में दिल खुश कर देने वाला है. हालही में एक टीचर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में, वो राज नाम के एक स्टूडेंट से पूछते हैं कि उसने स्कूल यूनिफॉर्म वाली पैंट क्यों नहीं पहनी है. वहीं वीडियो में राज का जवाब सुनकर आप हैरान रह जाओगे.

टीचर का दिल पिघला

वायरल हो रही वीडियो में जब टीचर ने बच्चे से सवाल किया कि वो नई पैंट क्यों नहीं खरीद रहा, तो बच्चे ने मासूमियत से जवाब दिया कि उसे नई पैंट तभी मिलेगी “जब उसके दादाजी की पेंशन आएगी. बातचीत के दौरान, टीचर को पता चला कि राज के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं और वो अपने दादाजी के साथ रहता है. अपनी बात बताते हुए बच्चे की आँखों में आँसू आ गए. यह देखकर टीचर भी भावुक हो गए; उन्होंने राज को गले लगाया और उसका हौसला भी बढ़ाया.

A post shared by Shubham Sherwal (@shubham_sherwal)

ईद से पहले MP के भिलाई में कौन बिगाड़ रहा माहौल? क्या लड़की का है कनेक्शन; पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

टीचर ने दिखाई दरियादिली

वहीं फिर ठीक अगले ही दिन, टीचर क्लास में उस लड़के के लिए खरीदी हुई नई शर्ट और पैंट लेकर आए. वीडियो में दिखाया गया है कि वह राज को नए कपड़े देते हैं और उसे कपड़े पहनने में मदद भी करते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद, सोशल मीडिया पर लोग बहुत भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में टीचर की खूब तारीफ की. कई लोगों ने कहा कि टीचर जैसे लोग ही बच्चों की ज़िंदगी बदलने की ताकत रखते हैं. शुभम शेरवाल के इंस्टाग्राम पर लगभग 133,000 फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर क्लासरूम में अपने स्टूडेंट्स के साथ बातचीत के वीडियो शेयर करते रहते हैं. इस खास वीडियो को 3 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ और लगभग 200,000 कमेंट्स मिले हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

SC Adoptive Mother Leave Verdict: अब बच्चा गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, आ गया ‘सुप्रीम’ फैसला

SC Adoptive Mother Leave Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने मातृत्व संरक्षण को मौलिक मानवाधिकार बताते हुआ…

March 17, 2026

दिल्ली के रूप नगर में ढह गया लोहे का पुल, नाले में गिर महिला की हुई मौत

Delhi News: उत्तरी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है जहां…

March 17, 2026

What is DME Gas: क्या होती है डाइमिथाइल ईथर गैस, ये LPG से सस्ती होती है या महंगी?

What is DME Gas: देश में इन दिनों गैस को लेकर काफी दिक्कत चल रही…

March 17, 2026

UP Egg Expiry Date Rule 2026: उत्तर प्रदेश में अब ‘अंडा’ खुद बताएगा ‘खाने योग्य हूं या नहीं’

UP Egg Expiry Date Rule: उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने…

March 17, 2026

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में…

March 17, 2026

Jannat Zubair: दिन-दहाड़े बदसलूकी! Jannat Zubair और भाई के साथ मारपीट,जानें क्या है पूरा मामला?

Jannat Zubair: जन्नत जुबैर जो एक TV एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं, उनके साथ बीते सोमवार…

March 17, 2026