Categories: वायरल

कौन हैं सत्यम तोमर? जिन्होंने किया ऐसा कमाल; वायरल वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

Viral News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला सुसाइड के कोशिश कर रही है. वहीं एक पुलिस कांस्टेबल कमरे के बाहर खड़ा है, लोग से पूरा मामला समझा रहे हैं. कांस्टेबल कुछ देर दरवाजा खटखटाता है और फिर...

Published by Preeti Rajput

Viral News: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो आग की तरह वायरल (Viral Video) हो रहा है. वायरल वीडियो में पुलिस की सतर्कता ने एक महिला की जान बचा ली. वीडियो को देखकर हर कोई पुलिस वाले की तारीफ कर रहा है. लोग कह रहे हैं कि अगर पुलिस एक मिनट भी देर करती तो बड़ी घटना हो सकती थी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गुआ है. लोग कांस्टेबल की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स भी वीडियो के कमेंट सेक्शन में तारीफों की भरमार कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) कमरे के बाहर खड़ा हुआ है. लोग उसे मामले की जानकारी दे रहे हैं. कमरे के भीतर महिला सुसाइड की कोशिश कर रही है. कांस्टेबल कुछ देर तक वह कमरे का दरवाजा खटखटाता है, लेकिन अंदर से महिला कोई जवाब नहीं देती है. तो वह जोर से लात मारकर गेट तोड़ देता है. जैसे ही दरवाजा खुलता है. अंदर का माहौल देख सब हैरान रह गए. महिला भीतर पंखे से फांसी लगाने की पूरी तैयारी कर चुकी थी. 

Related Post

लोगों ने जमकर की तारीफ

कांस्टेबल और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत महिला क नीचा उतारा और उसकी जान बचाई. पुलिस की मुस्तेदी के कारण महिला की जान बच गई.  महिला पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है. पुलिस ने महिला के गले से फंदा निकाला और सहायता प्रदान की. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था. इसी कारण महिला ने अपनी जान देने की कोशिश की.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पुलिस की तारीफ करना शुरु कर दिया है. एक यूजर ने लिखा- “पुलिस विभाग को जितना भी गाली दे दुं, ऐसे पुलिसवालों को सलाम करने का दिल करता है.” दूसरे यूजर ने लिखा -“पहली बार पुलिस टाइम पर आई है.” एक और यूजर ने लिखा “सही टाइम पर पंहुच गई पुलिस”. वीडियो पर लिखे कैप्शन के मुताबिक, यह मामला उत्तर-प्रदेश के चित्रकूट का है और पुलिस वाले का नाम सत्यम तोमर बताया जा रहा है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026