Categories: वायरल

गुजरात में ‘गजब’ हो गया, ‘गोलगप्पे’ ने महिला को कर दिया सोशल मीडिया पर फेमस

Vadodara Golgappa Protest Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला 20 रुपये में 6 गोलगप्पे नहीं मिलने पर सड़क पर बैठकर ही प्रदर्शन करना शुरू कर देती है.

Published by Sohail Rahman

Gujarat Vadodara Viral Video: गुजरात के वडोदरा का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक महिला सिर्फ गोलगप्पे के लिए रोड के बीचोंबीच बैठकर प्रदर्शन कर रही है. महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही है. महिला कहती हुई नजर आ रही है कि उसे 20 रुपये में केवल 4 गोलगप्पे ही दिए गए, जबकि 20 रुपये में 6 गोलगप्पे दिए जाते हैं.

सड़क पर बैठ गई महिला (woman sat down on the road) 

जब महिला के साथ ये घटना हुई तो वो सुरसागर इलाके में सड़क के बीचोंबीच बैठ गई, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया और उसने गोलगप्पे बेचने वाले के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और उसकी दुकान को हटाने की मांग करने लगी. सड़क पर महिला के हंगामे ने सबका ध्यान खींच लिया. जिसकी वजह से इलाके में ट्रैफिक जाम हो गया. वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है कि उसे 20 रुपये में सिर्फ 4 गोलगप्पे मिले. इसके अलावा, महिला दहाड़े मारकर रोती हुई नजर आ रही है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची. एक पुलिस अधिकारी महिला के पास था, जिसने कथित तौर पर उसे प्रदर्शन खत्म करने के लिए मना लिया.

Related Post

वीडियो हो रहा वायरल (video is going viral)

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई है. जिसमें यूजर्स द्वारा अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं की गई है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि 2 पानी पूरी के लिए सत्याग्रह. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कमेंट करते हुए लिखा कि फट- फटा जाओगी कभी बहन, हमें सोच तो तेरे पति की हो रही है बेचारा कैसे और कितनी मुश्किल में जीवन जीता होगा भगवान उस बेचारे पर दया करे. इस तरह के कई मजेदार कमेंट नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें :- 

रात-रातभर सोने के लिए तरस जाती थीं मुगल हरम की औरतें, बादशाह कराता था ये काम!

एक ऐसी शिक्षिका जिसका 11.6 करोड़ रुपयों से भी अधिक है वेतन, क्यों उड़ गए न आपके होश

Sohail Rahman

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026