Categories: वायरल

दुनिया के सबसे बड़े घर में हुआ बप्पा का ऐसा स्वागत, शाही ठाठ के साथ राजकुमारी बहनों ने शानदार स्वागत

Ganesh Chaturthi 2025 Maharani Radhikaraje Gaekwad : दुनिया के सबसे बड़े घर में रहने वाली महारानी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह गणपति बप्पा को अपने घर में लेकर आई हैं। हर बार की तरह इसमें भी उन्होंने बाजी मार ली है। गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान उनकी राजकुमारी बेटियों ने 25 साल पुरानी साड़ियां पहनी थी। इसी खूबसूरत अंदाज में उन्होंने बप्पा का स्वागत किया।

Published by Preeti Rajput
Maharani Radhikaraje Gaekwad : गुजरात के लक्ष्मी विलास पैलेस का नाम पूरी दुनियाभर में फेमस है। यह दुनिया का सबसे बड़ा और विशाल घर है। जिसमें बड़ौदा के राजा समरजीत सिंह गायकवाड़ और महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार को लेकर अक्सर लोगों के मन कई तरह के सवाल उठते हैं। महारानी साहिबा के शाही ठाठ-बाट अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आलीशान घर में पूजा-पाठ से लेकर हर इवेंट सुर्खियों में रहता है।

दुनिया के सबसे बड़े घर में आए बप्पा

वहीं, अब गणेश चतुर्थी के मौके पर इस शाही परिवार ने बप्पा का स्वागत बेहद शाही ठाठ से किया है। गाजे- बाजे के साथ बप्पा उनके घर पधारे हैं। महारानी के साथ उनकी दो लाडली राजकुमारियों ने भी लोगों का दिल जीत लिया। राधिकाराजे रॉयल वाइब्स के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनकी बेटियों ने 25 साल पुरानी साड़ी में खूब कहर ढाया। हर किसी की नजर उनपर जाकर ठहर गई।

बप्पा का किया धूमधाम से स्वागत

बप्पा के स्वागत के लिए उन्होंने अपने घर में शाही इंतजाम किया हुआ था। उन्होंने अंबानी के एंटीलिया को भी पीछे छोड़ते दुनिया के सबसे बड़े घर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई। हर कोई उनके देसी रंग में रंगा हुआ नजर आया। बड़ौदा की राजमाता शुभांगिनीराजे वैसे कम लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन वह हमेशा रॉयल अंदाज में नजर आती है। इस उत्सव के दौरान वह वह एकदम सादी-सिंपल प्लेन येलो साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका अंदाज भी कमाल का लग रहा है। वहीं राजा साहब कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं।

शाही अंदाज में नजर आईं महारानी

महारानी राधिकाराजे इस खास मौके पर हाथ से बुनी पिंक बनारसी साड़ी में नजर आईं। पूरी साड़ी पर कुछ- कुछ दूरी पर पैच वर्क किया हुआ था। उन्होंने ओपन पल्लू के साथ इसे ड्रैप किया था। महारानी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने लेयररिंग वाला पर्ल नेकलेस पहना और बनारस से आए पिंक मीनाकरी झुमके पहने हुए थे। फ्लोरल पैटर्न के साथ मगरमच्छ के मुंह जैसा कंगन भी काफी क्लासी लग रहा है। ये कंगन कम से कम 100 साल पुराने हैं।

राजकुमारियों ने जीता लोगों का दिल

राजकुमारी पद्मजा और राजकुमारी नारायणी ने अपनी मां की 25 साल पुरानी साड़ी पहनी हुई थीं। नारायणी ऑरेंज और पिंक शेड की खूबसूरत साड़ी काफी सुंदर लग रही थीं। द्मजा ने येलो साड़ी पहनी।  ड़ौदा की राजकुमारियों का देसी रूप देख लोग हैरान रह गए।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

michael b jordan कौन हैं, जिन्होंने फिल्म में पहली बार डबल रोल निभाकर जीता ऑस्कर अवॉर्ड

Academy Awards 2026 Michael B Jordan: माइकल बी जॉर्डन ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले छठे अश्वेत…

March 16, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से मिली पहचान

लुधियाना (पंजाब), मार्च 16: आयुर्वेद ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित…

March 16, 2026

Oscars 2026 Winner List: ट्रॉफियों की बारिश! ‘One Battle After Another’ ने जीते 6 अवॉर्ड, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscars 2026 Winner List: रविवार को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में एक और ऐतिहासिक…

March 16, 2026

Oscars 2026: दिग्गज धर्मेंद्र को नहीं किया याद? Oscars के ‘In Memoriam’ पर भड़के यूजर्स

Oscars 2026: एकेडमी अवार्ड्स में 'इन मेमोरियम' (In Memoriam) सेगमेंट अक्सर समारोह के सबसे भावुक पलों…

March 16, 2026