Home > वीडियो > मुस्लिम मंत्री के मंदिर जाने के बाद शुद्ध किया गया मंदिर, गोमूत्र छिड़ककर युवकों ने जताया कड़ा विरोध!

मुस्लिम मंत्री के मंदिर जाने के बाद शुद्ध किया गया मंदिर, गोमूत्र छिड़ककर युवकों ने जताया कड़ा विरोध!

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, महाशिवरात्रि के मौके पर मंत्री अब्दुल सत्तार रहीमाबाद के नागेश्वर मंदिर में बड़े ही प्यार से दर्शन करने गए थे. लेकिन उनके जाने के तुरंत बाद कुछ लोगों ने मंदिर को 'अशुद्ध' बताते हुए वहां गोमूत्र छिड़का और सफाई करनी शुरू कर दी, इन युवकों का कहना था कि सत्तार के मंदिर आने से मंदिर की पवित्रता कम हुई है...

By: Sumaira Khan | Published: February 16, 2026 2:12:05 PM IST

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, महाशिवरात्रि के मौके पर मंत्री अब्दुल सत्तार रहीमाबाद के नागेश्वर मंदिर में बड़े ही प्यार से दर्शन करने गए थे. लेकिन उनके जाने के तुरंत बाद कुछ लोगों ने मंदिर को ‘अशुद्ध’ बताते हुए वहां गोमूत्र छिड़का और सफाई करनी शुरू कर दी, इन युवकों का कहना था कि सत्तार के मंदिर आने से मंदिर की पवित्रता कम हुई है.

अब इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है, इस मामले पर राजनीति और धर्म से जुड़े लोगों ने भी बयान दिए हैं, बीजेपी के आध्यात्मिक विभाग के प्रमुख आचार्य तुषार भोसले ने इस पर कड़ा विरोध जताया  उन्होंने सवाल किया कि क्या अब्दुल सत्तार ने हिंदू धर्म अपना लिया है? उन्होंने कहा कि अगर नहीं, तो उन्हें मंदिर के अंदर जाने के बजाय बाहर से ही दर्शन करने चाहिए थे.

संबंधित खबरें

Advertisement