Your browser doesn't support HTML5 video.
Viral Snake Video: क्या आपने कभी किसी सांप को बिना किसी बीन की धुन के नाचता देखा है? अगर नहीं तो देखिए सोशल मीडिया पर हो रहा यह सांप का वायरल वीडियो, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे और चेहरे पर एक मुस्कान आ जाएगी, इस वीडियो में सांप एक बड़े ही मजेदार तरीके से अपना फन फैलाता हुआ नाच रहा है, सांप के डांस मूव्स और उसकी लचक देखकर लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे इसके कानों में हेडफोन्स लगे हों और यह अपने पसंद के गाने पर मटक रहा हो.
इंटरनेट पर लोग इसे ‘डांसिंग स्नेक’ के नाम का टैग दे रहे हैं, वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सांप का खुद को बचाने का नेचुरल तरीका है, जो पब्लिक के लिए किसी मजेदार शो से कम नहीं, इतना ही नहीं अब लोग सांप के इस मजेदार और अनोखे डांस को असली का ‘नागिन डांस’ बता रहे हैं, जो सच में अद्भुत है.

