Your browser doesn't support HTML5 video.
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में NH-135 पर एक ऐसी खौफनाक घटना घटी है, जिसने सड़क सुरक्षा और युवाओं में बढ़ती रील की सनक पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर रहे थे. विडंबना यह थी कि उनके पीछे वाली बाइक पर सवार दोस्त इस पूरे मंजर का वीडियो बना रहे थे. ताकि इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा सके, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि कैमरे में कैद हो रहा वीडियो उनकी जिंदगी का आखिरी वीडियो होगा.
स्टंट के दौरान बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक उस पर नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रहे एक भारी ट्रेलर के पहियों के नीचे जा घुसे. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस आ गई, जिसके बाद शवों को कब्जे में लिया गया और जांच-पड़ताल जारी है. देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.

