Your browser doesn't support HTML5 video.
Kanika Sharma Controversy: सोशल मीडिया पर इन दिनों फेमस कनिका शर्मा और साकिब सैफी की शादी का मामला ठंडा होने के बजाय और भी ज्यादा गरमाता नजर आ रहा है. हाल ही में इस जोड़े ने अपनी लेटेस्ट वीडियो में रिद्धिमा शर्मा को आड़े हाथों लिया है, कनिका शर्मा ने वीडियो में रिद्धिमा शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए उन पर ‘चरित्रहीन’ होने का सीधा आरोप लगा दिया. आपको बता दें कि कनिका एक ब्राह्मण परिवार से हैं और रिद्धिमा ने उन पर इसी बात को लेकर कुछ कड़वी बातें कही थीं, साथ ही उन्होंने कनिका और साकिब की शादी को लेकर भी कुछ तंज कसे थे. जिसके बाद ही कनिका शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा और अब उन्होंने रिद्धिमा को इन सारी बातों का जवाब दिया है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कनिका ने रिद्धिमा को साफ तौर पर चरित्रहीन बोला और इतना ही नहीं उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा कि ‘तू मेरी मां है क्या’? तू हमे बताएगी की हम ब्राह्मण होने के लायक हैं या नहीं’, इस बहस में कनिका के पति साकिब सैफी ने उन्हें उनके लुक्स पर नर्मादा ही कह डाला, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा बढ़ती ही जा रही है.

