Bungee Jumping Accident: हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो आपका भी दिल दहला देगी, जिसमें एक लड़की की बंजी जंपिंग (Bungee Jumping) के दौरान जान चली जाती है. बताया जा रहा है कि लड़की ने एक ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी की, जिससे उसकी कीमती जान चली गई. यह खेल खेलते समय सुरक्षा उपकरणों ने सही से काम नहीं किया या उनकी गुणवत्ता खराब निकली, जिसकी वजह से लड़की की गर्दन में झटका आया और हड्डी बुरी तरह टूट गई. चोट इतनी गंभीर थी कि लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
यह घटना उन सभी लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है जो एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं. अक्सर लोग थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में ऐसी कंपनियों के पास चले जाते हैं जिनके पास न तो सही सर्टिफिकेशन होता है और न ही वे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन करते हैं, देखें यह वायरल वीडियो.