Your browser doesn't support HTML5 video.
Viral Funny Video 2026: सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी शादी का वीडियो वायरल होता ही रहता है, मगर अब जो यह वीडियो सामने आया है यह बेहद ही चौंकाने और डराने वाला वीडियो माना जा रहा है, इस वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक दूल्हा और दुल्हन वरमाला के टाइम पर एक दूसरे के चेहरे पर ‘फायर स्पार्कल गन’ चला देते हैं, जैसे ही उस गन से आग के गोले और चिंगारियां निकली वो सीधा एक दूसरे के चेहरों पर जाकर लगीं.
देखने में यह किसी फिल्म के सीन से कम नहीं था, मगर असल जिंदगी में यह हरकत एक बड़े हादसे में भी बदल सकती थी, वीडियो में यह भी देखा गया है कि पहले गन दुल्हन ने दूल्हे के मुंह पर चलाई उसके तुरंत बाद दूल्हा भी अपना बदला लेने से पीछे नहीं हटा और अपनी पत्नी के मुंह पर भी फायर गन का मुंह मोड़ दिया, आपको यह भी बता दें कि चिंगारियां इतनी तेज थी कि दुल्हन का जोड़ा या दूल्हे का सेहरा यह आग पकड़ सकता था, जिसे देखकर वहां मौजूद मेहमान भी सन्न रह गए और सोशल मीडिया पर लोग इसे शादी कम एक जंग का मैदान ज्यादा बता रहे हैं, देखें वीडियो

