Your browser doesn't support HTML5 video.
Wedding Video Leak: मशहूर रैपर बादशाह हमेशा से ही अपनी लाइफ को सबके सामने लाना नहीं पसंद करते हैं, अब ऐसे में ही उनका एक वीडियो इस वक्त तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो साफ साफ एक लड़की से शादी करते नजर आ रहे हैं, वीडियो में बादशाह को लड़की के गले में वरमाला डालते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद से ही उनके फैन्स और सभी चाहने वालो के होश उड़े हुए हैं, लोगों का कहना है कि क्या यह सच है कि बादशाह अब शादी कर चुके हैं? या यह वीडियो कसी गाने का हिस्सा या पब्लिक स्टंट है.
हालांकि यह ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बादशाह की शादी की अफवाहें उड़ी हो, क्योंकि इससे पहले भी रैपर की शादी की बातें मीडिया में फैली थी, मगर इस बार वीडियो में कुछ अलग ही चटपटा सा अंदाज है, क्योंकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बादशाह कितने खुश हैं और अपनी दुल्हन के साथ उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लोगों के बीच अब बस एक ही बहस छिड़ गई है कि आखिर कौन है यह बादशाह की अनोखी दुल्हन? जिसका पता अभी तक भी नहीं लगा है.

