Your browser doesn't support HTML5 video.
Asha Bhosle Passes Away 2026: भारतीय संगीत जगत की स्तंभ और दुनिया भर में करोड़ों दिलों पर छाई हुई आशा भोसले जी का 92 साल की उम्र में निधन होना एक युग का अंत होने जैसा है. आपको बता दें कि उन्होंने महज 10 साल की उम्र में ही गायकी शुरू की थी और देखते ही देखते वो भारतीय पार्श्व गायन की सबसे मीठी आवाज बन गईं, उनकी आवाज में वे विविधता थी जो किसी और में मिलना नामुमकिन सी बात है, उन्होंने चुलबुले गानों से लेकर गजलों और देश भक्ति जैसे गाने गए.
यह कोई आम बात नहीं है कि आशा ताई ने अपनी जिंदगी में अब तक हजारों गाने रिकॉर्ड किए, उनकी विदाई न केवल बॉलीवुड के लिए बल्कि विश्व संगीत के लिए बहुत ही बड़ी क्षति है. आशा ताई के जाने से पूरा का पूरा बॉलीवुड सदमें में है और हर किसी की आंखें नम हैं, और सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर के बाद से ही सभी लोग सदमे में हैं.

