Your browser doesn't support HTML5 video.
Wedding Fight Video: हाल ही में उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आप हैरान तो जरूर होंगे मगर आपकी हंसी भी नहीं रुक पाएगी, अमरोहा की इस शादी में तब तगड़ा क्लेश हुआ जब मेहमानों को बिरयानी में लेग पीस की बोटी नहीं मिली, देखते ही देखते मेहमानों के बीच आपस में कुर्सियां चलने लगी और शादी का सारा माहौल खराब हो गया.
मामला था एक शादी का जहां कुछ मेहमानों को बिरयानी में लेग पीस की बोटी नहीं मिल रही थी, तभी उन्हें गुस्सा आया और आपस में ही लोग लड़ने लगे, बात इतनी भड़ गई थी की लोगों के बीच गाली-गलौज और जमकर लात-घूंसे भी बजने लगे, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेहमानों के बीच लड़ाई हुई और कुर्सियां चली, देखते ही देखते शादी का हॉल कब कुश्ती की रिंग में बदल गया पता ही नहीं चला, इस लड़ाई की वजह से काफी नुकसान भी सामने आया है, साथ ही अब लड़ाई करने वालों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है.

