Live

Today Weather LIVE Updates: बारिश से होगी कई राज्यों में सप्ताह की शुरुआत, चलेंगी तूफानी हवाएं; बिजली-ओलावृष्टि का भी अलर्ट

🕒 Updated: March 23, 2026 08:38:13 AM IST

Rain Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live:  मौसम में आए बदलाव के चलते उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत तक ठंड और बारिश दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम हल्की ठंड बड़ रही है. दिल्ली में सोमवार सुबह भी सप्ताह की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई. यहां तक कि सोमवार सुबह चली हवाओं ने भी ठंड का एहसास कराया. पिछले एक दशक के दौरान ऐसे मौके बहुत कम आए जब  मार्च के अंतिम पखवाड़े तक इस तरह ठंड और बारिश का दौर चला हो. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ आगामी 12-24 घंटों के दौरान हल्की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. इसके बाद तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है. मौसम में आए इस बदलाव  की वजह है- पश्चिमी विक्षोभ. IMD के अनुसार,  अगले 24-72 घंटों के दौरान पश्विमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा. उत्तर भारत बारिश जारी रहेगी, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी-तूफान और बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट है.  दूसरी तरफ कई इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत हैं.  उत्तर-पूर्व भारत, पहाड़ी राज्यों और पूर्वी हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में दिन का तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. सोमवार (23 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.  

कई राज्यों में वीकेंड तक होगी बारिश
कई राज्यों में वीकेंड तक होगी बारिश

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है, जबकि कई राज्यों में गर्मी में इजाफा होगा. सोमवार (23 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

  • 08:37 (IST) 23 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में सप्ताह के मध्य तक बढ़ेगा तापमान

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-7°C  तक की वृद्धि होने की संभावना है. ऐसे में लोगों से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है. 

  • 07:58 (IST) 23 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: कोंकण, गोवा, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक गर्मी करेगी परेशान

    Today Weather LIVE Updates: कोंकण, गोवा, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 23 और 24 मार्च के दौरान गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रहने की संभावना है.

  • 06:52 (IST) 23 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: दिल्ली के लोगों को 2 दिन और मिलेगी गर्मी से राहत

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 23 मार्च को दिल्ली का मौसम सुहाना बना रहेगा. वहीं आसमान में मौसम साफ रहेगा. राजधानी में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. दो दिन बाद यानी 25 मार्च से दिल्ली में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी.