Live

Today Weather LIVE Updates: आधे भारत में बारिश; कश्मीर से दिल्ली तक लौट आई ठंड! जानें अगले 24 घंटे के मौसम का हाल

🕒 Updated: March 20, 2026 08:34:51 AM IST

Rain Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: पश्चिमी विक्षोभ ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत के मौसम का मिजाज बदल गया है. जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक बारिश हो रही है. कई राज्यों में आंधी-बारिश औऱ तूफान के चलते आर्थिक नुकसान होने और जान जाने की भी खबर है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो पिछले 12 घंटे से भी अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. इससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. शुक्रवार सुबह बारिश के चलते लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी नहीं के निकले. बारिश का यह सिलसिला दिनभर जारी रह सकता है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से अगले 24-36 घंटे के दौरान समूचे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा. इसके प्रभाव से दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलाव पर्वतीय राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. उधर, दक्षिण भारत में भी मौसम बदला हुआ है. दक्षिण के तीन से चार राज्यों और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आंधी-तूफान व भारी बारिश का अलर्ट पहले ही मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. उत्तर भारत की बात करें तो अधिकांश राज्यों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी और लोगों को आगे भी गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में यानी वीकेंड तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. शुक्रवार (20 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

बारिश से तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है.
बारिश से तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है.
Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए बदलाव के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. शुक्रवार (20 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.

Live Updates

  • 08:34 (IST) 20 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में भी जारी रहेगी बारिश

    Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में 20 मार्च बारिश होने की संभावना है. इसके अलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश में में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

  • 08:00 (IST) 20 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ होगी बर्फबारी

    Today Weather LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 20 मार्च को भी बारिश होगी. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है. इससे ठंड में इजाफा हो सकता है.

  • 08:00 (IST) 20 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  पश्चिमी हिमालयी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों होगी बारिश

    Today Weather LIVE Updates:  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को छिटपुट गरज, बिजली और तेज़ हवा के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

  • 07:12 (IST) 20 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates:  हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी, शनिवार से बढ़ेगा तापमान

    Today Weather LIVE Updates:  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मौसम विभाग के प्रमुख शोभित कटियार ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है. अधिकतम बारिश हमें मनाली में देखने को मिली है. बर्फबारी सबसे ज्यादा गोंधला में 13 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई और इसके बाद लाहौल-स्पीति और किनौर में 10-12 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। 20-21 तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 21 मार्च के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी.

  • 07:02 (IST) 20 Mar 2026

    Today Weather LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगी बारिश

    Today Weather LIVE Updates: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को भी  मौसम करवट ले चुका है. सुबह कई इलाकों में बारिश हुई.  दिन में आंधी तूफान के साथ ही बारिश होने की संभावना भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताई है.