Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: पिछले करीब एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के अलावा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने उत्तर भारत के मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 17 और 18 मार्च को पूरे भारत में मौसम कुछ खास रूप से सक्रिय रहेगा. इसका प्रभाव पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में देखने को मिलेगा. इस नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले कई दिनों यानी वीकेंड तक बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज‑चमक, तेज हवाएं और कभी‑कभी ओलावृष्टि की संभावना भी है. पहाड़ों पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ देश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज‑चमक बनी रह सकती है. इनमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं. यह भी संभावना है कि तापमान में बड़े बदलाव की गुंजाइश कम है, लेकिन कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य या थोड़ा ऊपर‑नीचे रह सकता है. असमय बारिश और आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना के चलते IMD के वैज्ञानिकों ने लोगों और किसानों को मौसम के अनुसार सतर्क रहने की सलाह दी है. मंगलवार (17 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 18 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में छिटपुट ओलावृष्टि का पूर्वानुमान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से लगाया गया है.
Today Weather LIVE Updates: राजधानी दिल्ली में मंगलवार (17 मार्च, 2026) को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना नहीं है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दिल्ली में 19 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. 19 मार्च को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
Today Weather LIVE Updates: लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास शहर में ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई है. बर्फबारी के बाद ज़ोजिला पास पर जमा बर्फ को हटाने के लिए सीमा सड़क संगठन (BRO) जुट गया है. बताया जा रहा है कि जल्द ही रास्तों का साफ कर दिया जाएगा.
#WATCH द्रास(लद्दाख): द्रास में ताजा हिमपात हुआ। (16/03) pic.twitter.com/xYgfwAkM4F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026
Today Weather LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. इसके चलते जहां गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई जगहों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानी भी पेश आई.
#WATCH पश्चिम बंगाल | कोलकाता शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
वीडियो लेक गार्डन एरिया से है। pic.twitter.com/oNUV3Quwng