Live

Today Weather LIVE Updates: 15 राज्यों में बारिश के अलर्ट के बीच कश्मीर से दिल्ली तक बदला मौसम,  जानें अपने यहां का हाल

🕒 Updated: March 16, 2026 06:50:13 AM IST

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: देशभर के मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है. उत्तर से दक्षिण भारत तक कहीं बारिश हो रही है तो कहीं पर लू-भीषण गर्मी ने लोगों की हालत पस्त कर दी है. कई राज्यों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री को भी पार कर गया है. इस बीच यानी  गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरी खबर दी है. ताजा अलर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों अगले 3 से 4 दिनों के दौरान बादलों आवाजाही के चलते तापमान सामान्य रहेगा. ऐसे में हीटवेव और गर्मी का असर कम हो सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 15 से 17 मार्च के बीच  हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही रहेगी. इस दौरान आंधी, आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच बारिश होने की संभावना है. वर्तमान में दिल्ली समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में बादलों का डेरा है और बेमौसम बारिश का अलर्ट है.  उत्तर ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भागों पर भी हीटवेव-गर्मी के बीच अगले 3 दिन के दौरान आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना भारतीय मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले सप्ताह तक रुक-रुककर बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इसके चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडक का एहसास होगा. सोमवार (16 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे. 

मौसम में आए बदलाव के चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
मौसम में आए बदलाव के चलते उत्तर भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

Today Weather LIVE Updates: 15 राज्यों में बारिश के अलर्ट के बीच कश्मीर से दिल्ली तक बदला मौसम,  जानें अपने यहां का हाल

Live Updates

  • 06:48 (IST) 16 Mar 2026