Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: देशभर में बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है. गर्मी की तपिश झेल रहा उत्तर-भारत को अब थोड़ा राहत मिलती नजर आ रही है. 15 मार्च से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है. जिसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में बादल छाए नजर आएंगे साथ ही धूल भरी आंधी भी अपना कमाल दिखाती नजर आएगी. कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. आईएमडी ने पहाड़ों पर 16 मार्च से फिर विक्षोभ के एक्टिव होने का अनुमान जताया है, जिसके कारण त्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर बर्फबारी और बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है. महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों पर बारिश रिकॉर्ड की जाएगी. हालांकि, अधिकांश राज्यों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है.
Today weather Live: भारत में अगले एक हफ्ते के दौरान मौसम काफी बदलता हुआ रहने की संभावना है. कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ेगी.
Today weather Live: आज मध्य प्रदेश में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है. कई शहरों में दिन का तापमान 40°C के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है.
Today weather Live: पूर्वोत्तर के सात राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार तेज रफ्तार हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. यहां 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
Today weather Live: आज मुंबई में मौसम पूरी तरह साफ और सुहावना बना हुआ है . आसमान में बादल कम हैं और धूप खिली हुई है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है. समुद्र किनारे से आने वाली हल्की हवाओं के कारण मौसम कुछ हद तक आरामदायक बना हुआ है. आज दिन का अधिकतम तापमान लगभग 32–34°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि शाम के समय मौसम थोड़ा ठंडा और सुहावना हो सकता है.
Today weather Live: आज दिल्ली में बारिश के बाद हल्की धूप देखने को मिल रही है. सुबह से आसमान साफ है और धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी महसूस हो रही है. दिन का तापमान लगभग 30–34°C के आसपास रहने का अनुमान है.