Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: करीब-करीब आधा मार्च बीत चुका है और इसके साथ ही गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत अभी लू से दूर है, लेकिन बढ़ती लोगों की टेंशन बढ़ाने लगी है. लोगों का कहना है कि मार्च में यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा, जब भीषण गर्मी के बीच तेज धूप और लू भी चलेगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) पहले ही बता चुका है कि इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी और लू की दस्तक भी जल्द होगी. बढ़ती गर्मी के बीच शुक्रवार को ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों का मौसम एक बार फिर बदल गया. एक दिन पहले शुक्रवार (13 मार्च, 2026) को दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू और गर्मी में थोड़ी राहत मिली है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानों के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस व पश्चिमी हिमालय में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. एक ओर जहां मेघालय और नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है, जम्मू-कश्मीर में भी ठीकठाक बारिश हो रही है. IMD की मानें तो अगले चार दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम व मध्य और पूर्वोत्तर के अधिकतर हिस्सों में बारिश जारी रहेगी. कई राज्यों में बारिश हो रही है तो मौसम विभाग ने भी 14 से 17 मार्च तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार (14 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.
Today Weather LIVE Updates: तेलंगाना में 15 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: यूपी से सटे उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 15 और 16 मार्च को गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हल्की बारिश भी होने की संभावना है.
Today Weather LIVE Updates: मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.
Today Weather LIVE Updates: पूर्वोत्तर भारत में आगामी 19 मार्च तक गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है.
Today Weather LIVE Updates: 15 मार्च के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।