Live

Today Weather LIVE Updates: किन राज्यों में चलेगी हीटवेव तो कहां होगी आज बारिश, नोट करें अपने-अपने यहां के मौसम का हाल

🕒 Updated: March 12, 2026 10:44:29 AM IST

Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: गर्मी के लिहाज से मार्च महीना मई की गर्मा का एहसास कराने लगा है. दिल्ली से लेकर केरल तक रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. आलम यह है कि मार्च का आधा महीना भी नहीं बीता है, लेकिन दिन और रात कूलर और एयरकंडीशन चलाने की नौबत आ गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गर्मी का यह सिलसिला फिलहाल नहीं थमने वाला. आगामी कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.  इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से उत्तर भारत में एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है. IMD के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित 7 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी है. कई राज्यों में बारिश होने के साथ-साथ इस दौराीन 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार  से हवाएं चलने का भी अलर्ट है.  बारिश के अलावा कई राज्यों में लू भी लोगों को परेशान करेगी. गुरुवार (12 मार्च, 2026) को भी सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण लू चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग की ओर से जहां गुजरात में जहां भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है तो उधर पूर्वोत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी है. गुरुवार (12 मार्च, 2026) का दिनभर का मौसम का हाल जानने के लिए जुड़े रहें हमसे.

weather update 12 march 2026
weather update 12 march 2026
Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: उत्तर भारत में गर्मी का असर बढ़ रहा है. गुरुवार (12 मार्च, 2026) के मौसम से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से. ररर

Live Updates

  • 10:44 (IST) 12 Mar 2026

    Today Weather Live: कर्नाटक के तटीय हिस्सों हो सकती है बारिश

    Today Weather Live: कर्नाटक के तटीय हिस्सों में गुरुवार (12 मार्च, 2026) को बारिश की स्थिति देखने को मिल सकती है. हालांकि, इससे गर्मी के प्रभाव पर अधिक असर नहीं पड़ेगा. 

  • 10:14 (IST) 12 Mar 2026

    Today Weather Live: हिमाचल प्रदेश में हल्की तो जम्मू-कश्मीर में हो सकती है भारी बारिश

    Today Weather Live: मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में 12 मार्च, 2026 को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर में 12 मार्च को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

  • 09:50 (IST) 12 Mar 2026

    Today Weather Live: देश के बड़े शहरों में क्या रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

    Today Weather Live: गर्मी के साथ-साथ राजस्थान और गुजरात समेत ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम में भी इजाफा हो रहा है. यहां जानें देशभर के अहम शहरों/राज्यों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान. 

    शहर अधिकतम तापमान (12 मार्च) न्यूनतम तापमान (12 मार्च)
    दिल्ली 33 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    मुंबई 32 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
    चेन्नई 31 डिग्री सेल्सियस 23 डिग्री सेल्सियस
    कोलकाता 32 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
    लखनऊ 36 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    पटना 34 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
    रांची 32 डिग्री सेल्सियस 19 डिग्री सेल्सियस
    भोपाल 36 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
    जयपुर 34 डिग्री सेल्सियस 21 डिग्री सेल्सियस
    शिमला 22 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री सेल्सियस
    नैनीताल 26 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस

  • 09:28 (IST) 12 Mar 2026

    Today Weather Live: गुजरात में भीषण लू का अलर्ट

    Today Weather Live: मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 मार्च के बीच गुजरात के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. खास तौर पर गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना है.

  • 09:27 (IST) 12 Mar 2026

    Today Weather Live:  पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

    Today Weather Live: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले एक हफ्ते के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है.