Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. कहीं बारिश और बर्फबारी हो रही है तो कहीं पर धूप खिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होते ही उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश ने एक बार मैदानी इलाकों में हल्की कंपकंपी बढ़ा दी है. IMD के वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला आगामी 24-48 घंटे तक जारी रहेगा. इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में ज्यादातर राज्यों में कोहरा और शीतलहर की स्थिति रहेगी. IMD के पूर्वानुमान के मुताबक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज अगले 4 दिन तक यानी करीब-करीब वीकेंड तक बर्फबारी के साथ अच्छी खासी बारिश होने का अलर्टहै. इसकेए असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी और न्यूनतम तापमान निचले स्तर पर बना रहेगा. वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम साफ रहेगा. केरल और तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अलर्ट है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार (02 फरवरी, 2026) को बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं आंधी-बारिश से मौसम बदल सकता है. सोमवार (02 फरवरी, 2026) से जुड़े हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें https://www.inkhabar.com/ से.
देश के प्रमुख राज्यों में कैसा रहेगा तापमान का हाल
शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
पंजाब 8°C 19°C
हरियाणा 10°C 21°C
दिल्ली 7°C 20°C
राजस्थान 11°C 23°C
मध्य प्रदेश 14°C 25°C
उत्तर प्रदेश 10°C 22°C
बिहार 11°C 21°C
मुंबई 21°C 28°C
उत्तराखंड 2°C 12°C
हिमाचल प्रदेश 2°C 12°C
कश्मीर -2°C 2°C
Today Weather Live Updates : पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में 2 फरवरी के साथ-साथ 3 फरवरी को भी बारिश की संभावना बनी हुई है. चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्र प्रयाग में बारिश होने के चलते तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के संकेत हैं.
Today Weather Live Updates: बिहार में शीतलहर का असर कम हुआ है, लेकिन ठंड जारी है. बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दिन के दौरान धूप निकली,लेकिन ठंड का अहसास होता रहा. दिनभर बारिश की संभावना नहीं के बराबर है. पटना मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आंशिक तौर पर पटना के आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.
Today Weather Live Updates: बारिश के बाद एक बार फिर हरियाणा में ठंड ने जोर पकड़ लिया है. सोमवार को कई जिलों में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग ने सोमवार (02 फरवरी, 2026) को दिल्ली से सटे हरियाणा के 8 जिलों में ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार सुबह सोनीपत, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद और जीटी रोड के जिलों में घना कोहरा देखने को मिला.
Today Weather Live Updates: ठंड के बीच मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों के दौरान ठंड और बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. IMD ने सोमवार को दिन के दौरान प्रदेश के 25 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है.
Today Weather Live Updates: घने कोहरे की वजह से उत्तर भारत में ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. दिल्ली-एनसीआर सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में कई जगह शून्य के करीब दृश्यता के कारण भारतीय रेलवे को ट्रेनों की धीमी है. उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार 70 से अधिक ट्रेनें दिल्ली की ओर देरी से चल रही हैं, जिनमें कई राजधानी, हमसफर, तेजस, सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें शामिल हैं.