तिलक के कमबैक ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, ईशान किशन या संजू सैमसन; किसकी होगी प्लेइंग-11 से छुट्टी?

T20 World Cup 2026: तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन मैदान पर उतरते ही उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह पूरी तरह फिट हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार भी.

Published by Shubahm Srivastava
Tilak Varma Return: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने वार्म-अप मैच में शानदार वापसी कर यह लगभग साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप टीम में उनकी जगह अब मजबूत मानी जा रही है. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तिलक ने आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाज़ी की, जिससे टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की चिंताएं काफी हद तक दूर हो गईं.

फिटनेस को लेकर उठ रहे थे सवाल

पिछले कुछ हफ्तों से तिलक वर्मा इंजरी के कारण टीम से बाहर चल रहे थे. उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे, लेकिन मैदान पर उतरते ही उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह पूरी तरह फिट हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार भी. करीब एक महीने बाद मैदान में लौटने के बावजूद उनकी टाइमिंग, फुटवर्क और शॉट सिलेक्शन बेहद सटीक नजर आया. ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह लंबे समय तक चोट से जूझते रहे हों.

ऑलराउंड गेम पर फोकस कर रहे हैं तिलक

मैच से पहले भी तिलक ने अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. उन्होंने नेट्स में लंबा अभ्यास किया और सिर्फ बल्लेबाज़ी ही नहीं, बल्कि ऑलराउंड गेम पर भी फोकस किया. अभ्यास सत्र के दौरान वह रवि बिश्नोई के साथ गेंदबाज़ी करते हुए भी दिखाई दिए. इससे यह संकेत मिला कि टीम मैनेजमेंट उन्हें केवल बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि एक बहुआयामी खिलाड़ी के रूप में देख रहा है, जो जरूरत पड़ने पर गेंद से भी योगदान दे सके.
मैच में तिलक वर्मा ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए. उन्होंने स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ रिवर्स स्वीप जैसे जोखिम भरे लेकिन असरदार शॉट खेले और जरूरत के समय बड़े शॉट लगाने से भी नहीं हिचके. हालांकि वह 38 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनकी पारी का असर आंकड़ों से कहीं ज्यादा रहा. इस छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी ने साफ संदेश दे दिया कि टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-3 की भूमिका के लिए तिलक पूरी तरह तैयार हैं.

टीम इंडिया कर रही मध्यक्रम बल्लेबाज़ की तलाश

टीम इंडिया लंबे समय से मध्यक्रम में ऐसे बल्लेबाज़ की तलाश में थी, जो दबाव की स्थिति में टिककर खेल सके और साथ ही तेजी से रन भी बना सके. तिलक वर्मा इस कसौटी पर खरे उतरते नजर आए हैं और उनकी मौजूदगी से भारतीय मध्यक्रम पहले से ज्यादा संतुलित दिखाई दे रहा है.

तिलक वर्मा ने बिगाड़ा प्लेइंग-11 का खेल!

हालांकि तिलक की वापसी ने टीम को मजबूती दी है, लेकिन इससे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ की रेस और भी दिलचस्प हो गई है. संजू सैमसन हालिया मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं, जबकि ईशान किशन ने मिले मौकों का बेहतर इस्तेमाल किया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संकेत दिए हैं कि 7 फरवरी को यह स्पष्ट हो जाएगा कि वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में ईशान किशन को मौका मिलेगा या संजू सैमसन को. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फिलहाल ईशान किशन का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस ने बढ़ाई टेंशन

टीम इंडिया के लिए एक और चिंता ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर है. वह अभी रिकवरी प्रक्रिया में हैं और उनकी उपलब्धता पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट ने प्लान-बी पर काम शुरू कर दिया है. सुंदर के संभावित विकल्प के तौर पर रवि बिश्नोई को आजमाया जा रहा है, जबकि अभ्यास मैचों में तिलक वर्मा, रियान पराग और आयुष बदोनी से भी गेंदबाज़ी कराई गई है.
अब सभी की नजरें 7 फरवरी पर टिकी हैं, जब टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम से अपने अभियान की शुरुआत करेगी और टी20 वर्ल्ड कप के लिए अंतिम टीम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.
Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Meri Zindagi Hai Tu Drama Episode 34: क्या होगा आयरा और काम्यार का? फिनाले कहां देखें? नोट करें टाइम

Meri Zindagi Hai Tu episode 34 release time India: अब इस ड्रामा का ग्रैंड फिनाले…

March 22, 2026

इस्लामिक देशों पर वायरल भविष्यवाणी से मचा हड़कंप, खाक में मिल जाएगा पाकिस्तान; भारत पर भी किया हैरान करने वाला दावा

Viral Prediction: साल 1969 में 'शाकाहारी सदाचारी बाल संघ' में पत्रिका की स्थापना हुई और…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026 4th Day : मां कुष्मांडा की पूजा का खास दिन, सही विधि और मंत्र से करें आराधना

Chaitra Navratri Day 4 Maa kushmanda: आज 22 मार्च, 2026 को चौथी नवरात्रि है. नवरात्रि…

March 22, 2026