AUS VS SL: पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया से छिनी जीत, मैच जीत श्रीलंका की सुपर-8 में एंट्री; कंगारुओं की राह हुई मुश्किल

T20 world cup 2026: मैच से पहले श्रीलंका लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था.

Published by Shubahm Srivastava
Sri Lanka vs Australia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के को-होस्ट श्रीलंका ने सुपर-8 राउंड में धमाकेदार अंदाज में एंट्री कर ली है. पल्लेकेले में 16 फरवरी को खेले गए अहम मुकाबले में श्रीलंका ने पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के हीरो रहे ओपनर पथुम निसांका, जिन्होंने विस्फोटक शतक जड़ते हुए टीम को 182 रन के लक्ष्य तक महज 18 ओवर में पहुंचा दिया. निसांका इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने और अंत तक नाबाद रहकर टीम को जीत दिलाई.

ऑस्ट्रेलिया को मिली दूसरी हार

मैच से पहले श्रीलंका लगातार दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था. जिम्बाब्वे से चौंकाने वाली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को जीत की सख्त जरूरत थी. कप्तान मिचेल मार्श की वापसी से टीम को मजबूत शुरुआत मिली. मार्श और ट्रेविस हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 8.3 ओवर में 104 रन जोड़ दिए. दोनों ने तेज अर्धशतक जमाए और ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलिया बड़ा स्कोर खड़ा करेगा.

तूफानी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी

हालांकि, पहले विकेट के गिरते ही ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई. अगले चार ओवर में चार विकेट गिर गए और मैच का रुख बदल गया. जॉश इंग्लिस और ग्लेन मैक्सवेल साझेदारी संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन निसांका ने एक शानदार कैच लेकर यह जोड़ी तोड़ दी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 21 रन के भीतर अपने आखिरी पांच विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 181 रन पर सिमट गई. श्रीलंका के लिए दुषान हेमंता ने तीन और दुष्मंता चमीरा ने दो विकेट हासिल किए.

निसांका और कुसल मेंडिस ने दिलाई श्रीलंका को जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुसल परेरा जल्दी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद निसांका और कुसल मेंडिस ने पारी संभाल ली. दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया और तेजी से रन बटोरे. मेंडिस ने लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया, जबकि निसांका ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया. 13वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने मेंडिस को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
निसांका पूरी तरह लय में थे और उन्होंने आक्रामक अंदाज जारी रखा. 18वें ओवर में एक रन लेकर उन्होंने 52 गेंदों में शतक पूरा किया और टीम को यादगार जीत दिलाई. उनके साथ पवन रत्नायके ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया.

सुपर-8 : ऑस्ट्रेलिया बाहर, श्रीलंका इन

इस जीत के साथ श्रीलंका सुपर-8 में पहुंच गई है. वहीं ऑस्ट्रेलिया दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. अब जिम्बाब्वे के पास ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर करने का मौका है. अगर जिम्बाब्वे आयरलैंड को हरा देता है,  तो वह भी अगले राउंड में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी.

IND vs PAK T20 World Cup 2026: क्या सुपर 8 में फिर से होगी भारत-पाक की भिड़ंत? यहां जानें टूर्नामेंट का पूरा गणित

Related Post
Shubahm Srivastava

Recent Posts

Indian Railways: ट्रेन में अब मिलेगा लग्जरी बेडरोल! रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

Indian Railways Upgrade: नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल पर क्यूआर…

April 3, 2026

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से चमकेगी किस्मत, 4 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम; देखें यहां

Shani Nakshatra Parivartan: शनि बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश करने वाले हैं. इस दौरान…

April 3, 2026

Vaishakh-month: वैशाख की शुरुआत के साथ बदलेगा चंद्रमा का नक्षत्र, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Vaishakh-month: वैशाख माह की शुरुआत के साथ चंद्रमा का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों…

April 3, 2026

ना पैसे की जरूरत, ना यादों का बोझ… इस गांव में हर किसी को है ‘भूलने की बीमारी’!

Landes Alzheimer Village: बोर्डो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसे इस उद्देश्य से विकसित किया कि…

April 3, 2026