Categories: खेल

Indian Premier League 2026: 28 मार्च से क्रिकेट का महाकुंभ! IPL के पहले फेज का शेड्यूल जारी; RCB-SRH से होगा आगाज

Indian Premier League 2026: टी20 विश्‍व कप 2026 खत्म हो चुका है. वहीं अब क्रिकेट लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है.

Published by Preeti Rajput

Indian Premier League 2026: टी20 विश्‍व कप 2026 खत्‍म हो चुका है. हालांकि, जीत का जश्न अभी भी बरकरार है. वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बडी खबर सामने आ रही है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है. 31 मई तक खेले जाने वाले इस 19वें सीजन का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं.

किन दो टीमों के बीच होगा पहला मुकाबला

पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद सीजन का पहला मुकाबला खेलने जा रहे हैं. यह मैच बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल 2026 के पहले 16 दिन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. 

IPL 2026 के लिए टीम-वाइज शेड्यूल देखें

दिनांक IPL 2026 का पहला फेज ग्राउंड
28/03/26 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
29/03/26 मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
30/03/26 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
31/03/26 पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मुल्लांपुर
01/04/26 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
02/04/26 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
03/04/26 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स चेन्नई
04/04/26 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली
04/04/26 गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
05/04/26 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
05/04/26 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
06/04/26 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता
07/04/26 राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
08/04/26 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स दिल्ली
09/04/26 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
10/04/26 राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
11/04/26 पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लानपुर
11/04/26 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
12/04/26 लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स लखनऊ
12/04/26 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई

पहला डबल-हेडर मैच

आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर 4 अप्रैल को खेला जाने वाला है. इस दिन दो मैच होंगे, पहले मुकाबले में दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. शाम के मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगी.

IPL की विनर टीम

  • 2008: राजस्थान रॉयल्स
  • 2009: डेक्कन चार्जर्स
  • 2010: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2011: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2012: कोलकाता नाइटराइडर्स
  • 2013: मुंबई इंडियंस
  • 2014: कोलकाता नाइटराइडर्स
  • 2015: मुंबई इंडियंस
  • 2016: सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2017: मुंबई इंडियंस
  • 2018: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2019: मुंबई इंडियंस
  • 2020: मुंबई इंडियंस
  • 2021: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2022: गुजरात टाइटंस
  • 2023: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2024: कोलकाता नाइटराइडर्स
  • 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Telegram Notice: पाइरेसी पर सख्त हुई सरकार, टेलीग्राम को नोटिस, इन चैनलों पर लगे गंभीर आरोप

Telegram Notice:  सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत…

March 11, 2026

Healthy Lifestyle: ये बीमारी जान पर भारी, मेवाड़ की राजकुमारी भी बचपन से झेल रही इसका दर्द

Healthy Lifestyle: मेवाड़ की राजकुमारी पद्मजा कुमारी परमार बचपन से टाइप 1 डायबिटीज से जूझ…

March 11, 2026

T20 World Cup: ‘पानी पिलाना, बल्ला उठाना…’ विश्व कप जीत के बाद सिराज का तंज, टीम में बताई अपनी और कुलदीप की भूमिका

T20 World Cup:  मोहम्मद सिराज लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम…

March 11, 2026