Categories: धर्म

शनिदेव की खास हैं ये 3 राशियां, मिलती है अपार सफलता- नहीं बिगड़ते काम, कहीं आप पर भी तो नहीं मेहरबान

Shanidev favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में शनि भगवान को कर्मदाता की उपाधि दी गई है। कहते हैं जिस राशि में वो वास करते हैं उन्हें राजा बनने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं, तीन राशियां उनकी पसंदीदा हैं, जिनपर उनकी कृपा हमेशा ही बनी रहती है। अब कौन सी हैं वो राशियां और क्या लाभ मिलता है इन राशि के जातकों को आइए जानते हैं।

Published by Preeti Rajput
Shanidev favourite Zodiac Sign: शनिदेव यानी न्याय के देवता। ज्योतिष शास्त्र में उन्हें यही उपाधि दी गई है। लोगों के कर्मों का हिसाब किताब करने की जिम्मेदारी शनि भगवान के ही कंधों पर है। ऐसा कहा जाता है कि जिस भी कुंडली में इनका वास होता है उससे ज्यादा शक्तिशाली और मजबूत कोई नहीं। उनके राजा बनने के योग भी होते हैं या यूं कह लें वो बेशुमार धन और समृद्धि अर्जित करते हैं।
वहीं, दूसरी ओर शनिदेव की कृपा जिस कुंडली पर कम होती है उन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए कहते हैं कि अच्छे कर्म करो ताकि कर्मदाता मेहरबान हो जाए। ऐसी शनिदेव की 3 प्रिय राशियां हैं जिनपर उनकी शुभ दृष्टि बनी रहती है। इन राशि के लोगों को करियर में उच्च पद प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। इन राशियों को साढ़ेसाती के दौरान भी कम ही कष्ट मिलते हैं। आइए जानते हैं शनिदेव की प्रिय राशियां कौनसी हैं।

ये हैं शनिदेव की प्रिय राशियां:

  • कुंभ: ये शनिदेव की पसंदीदा राशियों में से एक है। इस राशि के लोगों को करियर में सफलता, समृद्धि और संतुलन मिलता है। कहते हैं कि इन्हें जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती क्योंकि इनपर शनि भगवान अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं।
  • तुला: तुला राशि पर भी शनिदेव की काफी महिमा रहती है। इस राशि के जातक जिस भी काम में अपना हाथ डालते हैं वो जरूर सफल होता है। शनिदेव कर्मदाता हैं और इस राशि के लोग कर्मठ। यही वजह है कि साढ़ेसाती के वक्त भी इन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता।
  • मकर: इस राशि पर भी शनि की दृष्टि सदैव बनी रहती है। इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता तो मिलती ही है, साथ ही, जीवन में भी कम संघर्ष करने पड़ते हैं। नौकरी, बिजनेस या कुछ भी जिस क्षेत्र में ये अपना हाथ आजमाते हैं इनके हाथ सिर्फ सफलता ही लगती है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Related Post
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: shanivaar

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026