Categories: धर्म

Bhadrapada Amavasya 2025: एक नहीं दो दिन रहेगी भाद्रपद अमावस्या, जानें किस दिन क्या करें, नहीं तो हो जाएगा बड़ा अनर्थ!

Bhadrapada Amavasya 2025 Kab Hai: भाद्रपद अमावस्या को लेकर लोग असमंजस में बने हुए हैं। कोई इसे 22 को तो कोई इसे 23 बता रहा है। आईए हम बताते हैं आपको सही तारीख

Published by Preeti Rajput
Bhadrapada Amavasya 2025 Date And Time: हर महीने अमावस्या और पुर्णिमा होती हैं, लेकिन भाद्रपद माह की अमावस्या का हिंदू धर्म में एक खास महत्व है। इस दिन धार्मिक कार्यों और श्राद्ध कर्म में इस्तेमाल की जाने वाली कुश (पवित्र घास) अगर एकत्रित की जाए तो सालभर पुण्य मिलता है। इस कारण इसे कुशग्रहणी अमावस्या या कुशोत्पाटिनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आईए जानते हैं कि इस साल भाद्रपद अमावस्या कब मनाई जाएगी।

भाद्रपद अमावस्या की तिथि व मुहूर्त

भाद्रपद अमावस्या 23 अगस्त 2025, को मनाई जाएगी। वैसे भाद्रपद अमावस्या की शुरूआत 22 अगस्त की सुबह 11:55 से शुरू होने जा रहा है। वहीं इसकी समाप्ति 23 अगस्त की सुबह होगी, वो भी करीब 11:35 बजे। वहीं अगर आप भाद्रपद अमावस्या पर स्नान-दान करना चाहते हैं कि  4 बजकर 26 मिनट से इसकी शुरूआत होगी और इसका अंत 5 बजकर 10 मिनट पर होगा।

भाद्रपद अमावस्या की पूजा विधि

इस दिन पूजा-पाठ करने के लिए सबसे पहले सुबह-सुबह पवित्र नदी, तालाब या कुंड में जाकर स्नान कर लें और साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य दें। स्नान के बाद भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु भगवान की मन से पूजा करें। फिर पितरों का तर्पण करें और उनके नाम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाएं। इस दिन देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पीपल के पेड़ की भी पूजा करती हैं।

भाद्रपद अमावस्या के उपाय

  • मध्यान्ह काल में उनके लिए तर्पण, श्राद्ध करें
  • धन , वस्त्र आदि का दान करना चाहिए
  • मंदिर के पुजारी को बुलाकर भोजन कराएं
  • पवित्र नदी या सरोवर पर जाकर स्नान, पूजन करें
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026