• Home>
  • Gallery»
  • ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत

Expensive Rice: चावल सिर्फ खाना नहीं, बल्कि कई देशों में लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा है. जापान, भारत, चीन जैसे देशों में अलग-अलग तरीके से चावल खाया जाता है. लेकिन दुनिया में एक ऐसा चावल है जो अपनी खासियत और महंगाई के कारण सबको चौंका देता है. आइए जानते हैं कि वो कौन सा चावल है-

By: sanskritij jaipuria | Published: March 12, 2026 5:45:47 PM IST

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत - Photo Gallery
1/7

दुनिया का सबसे महंगा चावल

दुनिया में एक ऐसा चावल है जो काफी महंगा है. Kinmemai Premium Rice जापान की Toyo Rice Corporation द्वारा तैयार किया जाता है. इसकी क्वालिटी, प्रोसेसिंग तकनीक और सीमित उत्पादन इसे आम चावल से अलग और बेहद महंगा बनाते हैं.

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत - Photo Gallery
2/7

धोने की जरूरत नहीं

साधारण चावल को पकाने से पहले कई बार धोना पड़ता है. लेकिन Kinmemai Premium Rice को विशेष पॉलिशिंग तकनीक से तैयार किया जाता है, जिससे अतिरिक्त स्टार्च पहले ही हट जाता है. इसलिए इसे सीधे पकाया जा सकता है.

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत - Photo Gallery
3/7

स्पेशल राइस बफिंग तकनीक

इस चावल को बनाने में राइस बफिंग तकनीक का उपयोग किया जाता है. इस प्रक्रिया में दानों की बाहरी मोम जैसी परत हटा दी जाती है, जिससे पचाना आसान और स्वाद भी बेहतरीन हो जाता है.

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत - Photo Gallery
4/7

सावधानी से चुने गए दाने

इस चावल के दानों को मशीन से नहीं, बल्कि हाथों से सावधानीपूर्वक चुना जाता है. इसमें Koshihikari और Pikamaru जैसी जापानी किस्मों का उपयोग होता है, जो स्वाद और खुशबू में अद्वितीय हैं.

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत - Photo Gallery
5/7

फ्लेवर एजिंग प्रक्रिया

तैयार चावल को लगभग छह महीने तक फ्लेवर एजिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. इससे इसका स्वाद, खुशबू और टेक्सचर और भी बेहतर हो जाता है, जो आम चावल में नहीं मिलता.

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत - Photo Gallery
6/7

स्वास्थ्यवर्धक गुण

कंपनी के अनुसार इस चावल में सामान्य चावल की तुलना में लगभग 6 गुना ज्यादा LPS (लिपोपॉलिसैकेराइड्स) पाए जाते हैं. ये तत्व शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं.

ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, 840 ग्राम के लिए देने पड़ते है 10,000, जानें इसका नाम और खासियत - Photo Gallery
7/7

सीमित उत्पादन और महंगाई

इस चावल का उत्पादन मेन रूप से जापान के Koshihikari इलाके में सीमित मात्रा में होता है. यही वजह है कि यह आम बाजार में आसानी से नहीं मिलता और इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा होती है.