सावधान! आपका Wi-Fi बना सकता है आपके लिए मुसीबत, हैकर्स खेल रहे खतरनाक गेम
Hackers can hack your WiFi: आज के डिजिटल दौर में सस्ते और स्मार्ट गैजेट्स के साथ मुफ्त ऐप्स का लालच के कारण कई बार लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. कई लोग यह सोचकर फ्री सर्विस वाले ऐप्स और अनजान ब्रांड का इस्तेमाल कर लेते हैं, कि थोड़ा खर्च कम हो जाएगा. लेकिन कई बार यह काफी गंभीर साबित हो सकता है. बता दें कि, बिना जानकारी के आपका WI-FI किसी और के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल गैरकानूनी कामों के लिए भी किया जा सकता है.
हैकर्स कर रहे बड़े नेटवर्क की तैयारी
हाल की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकर्स बड़े नेटवर्क की तैयारी कर रहे हैं. इन्हें बॉटनेट के नाम से जाना जाता है. इन नेटवर्क्स के जरिए वह आम लोगों के इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल अपने काम के लिए करते हैं.
Wi-Fi के जरिए बड़ा गेम प्लान
इसमें एक खास सॉफ्टवेयर लगाया जाता है, जो इंटरनेट को किसी और रूट के लिए इस्तेमाल कर देता है. यानी कोई तीसरा व्यक्ति आप Wi-Fi का इस्तेमाल कर रहा होता है. लेकिन आपको इसकी भनक तक नहीं लगती है.
अनजाने ब्रांड के स्मार्ट डिवाइस है खतरा
यह केवल हैकिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पीछे कई तरह से काम किया जाता है. कई बार सस्ते या फिर अनजाने ब्रांड के स्मार्ट डिवाइस पहले से सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं, जो आपके नेटवर्क को शेयर करने लगते हैं.
अनजान नेटवर्क बन सकता है खतरा
वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐप्स भी इसी खेल का हिस्सा हैं. खासतौर पर वह ऐप्स जो फ्री VPN, पेड कंटेंट मुफ्त में देने या फिर पैसे कमाने का झांसा देते हैं. अक्सर आपके इंटरनेट को दूसरों के लिए खोल देते हैं. इससे आपका नेटवर्क किसी भी संदिग्ध गतिविधि का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
मुश्किल में फंस सकते हैं आप
सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि अगर आपका इंटरनेट गलत कामों में इस्तेमाल किया जा रहा है, तो जांच के दायरे में आप भी आ सकते हैं. आपका IP एड्रेस इसका सबूत बन सकता है. साथ ही आपकी प्राइवेट जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है.
Wi-Fi नेटवर्क पर रखें नजर
इस खतरे से बचने के लिए जरूरी है, कि आप अपने Wi-Fi नेटवर्क पर नजर रखें. समय-समय पर इसकी जांच करते रहें, कि कोई अनजान कनेक्शन तो नहीं है. डिवाइस में इंस्टॉल किए गए ऐप्स का भी देख कर इस्तेमाल करें. अगर कुछ संदिग्ध लगता है, तो तुरंत हटा दें.
कैसे करें बचाव?
घर में इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट डिवाइस पर नजर रखना बेहद जरूरी है. बिना भरोसे वाले ब्रांड प्रोडक्ट्स से दूरी बनाना बेहतर होता है, क्योंकि उनमें छिपे सॉफ्टवेयर का जोखिम होता है. केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें.