• Home>
  • Gallery»
  • मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई

Sleep While Study: कई लोगों को पढ़ते वक्त काफी आलस और नींद आने लगती है. किताबे खोलते ही आंखें नींद से भर जाती है और जम्हाई आने लगती है. नींद आने का कारण केवल आलस नहीं है, बल्कि इसका कारण शरीर और दिमाग से जुड़ा है.  आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है? 

By: Preeti Rajput | Published: March 5, 2026 1:19:47 PM IST

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
1/8

पढ़ते वक्त क्यों आती है नींद?

पढ़ने के लिए जब किताब खोलते हैं, तो उसके कुछ देर बाद ही आलस और नींद आना शुरु हो जाता है. इसकी बड़ी वजह आंखों की थकान, दिमाग पर दबाव और कम नींद है. इस समस्या को सही रोशनी, पूरी नींद और छोटे ब्रेक लेने से कम किया जा सकता है.

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
2/8

एक जगह फोकस

पढ़ाई के दौरान आंखें लगातार एक जगह फोकस पर रहती हैं. इससे आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ने लगता है. जब आंखें थकती हैं, तो दिमाग को भी आराम की जरूरत होने लगती है, इसका सीधा असर पढ़ते समय नींद आने लगती है.

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
3/8

दिमाग का थक जाना

पढ़ते वक्त दिमाग नई जानकारी को समझने के लिए काम करने लगता है. यह प्रक्रिया ऊर्जा लेकर आती है, ज्यादा देर पढ़ाई करने से दिमाग भी थक जाता है. फिर शरीर को नींद का संकेत देने लगता है.

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
4/8

दिमाग पर और दबाव

जब हम पढ़ाई करना शुरु करते हैं, तो दिमाग को ज्यादा को ज्यादा सोचने और ध्यान लगाने की जरूरत पड़ती है. अगर हम कठिन विषय पर पढ़ाई कर रहे हैं, तो दिमाग पर और दबाव बढ़ता है.

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
5/8

शरीर को आराम का संकेत

ऐसी स्थिति में दिमाग शरीर को आराम करने का संकेत देता है. कई बार नींद के रुप में यह संकेत आता है. इसलिए पढ़ते समय अचानक सुस्ती आने लगती है.

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
6/8

7–8 घंटे की नींद

अगर रोज 7–8 घंटे की नींद नहीं आप नहीं लेते हैं, तो शरीर थकान से भर जाता है. जब वह शांत माहौल में बैठकर पढ़ाई करता है, तो शरीर को आराम का मौका मिलता है, ऐसे में तुरंत नींद आने लगती है.

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
7/8

भारी खाना खाने के बाद

परीक्षा के समय जब देर रात तक जागते हैं. या फिर भारी खाना खाने के बाद शरीर पाचन में लग जाता है. इस समय खून का बहाव पेट की तरफ काफी बढ़ जाती है. इससे दिमाग सुस्त पड़ जाता है.

मोबाइल देखते वक्त नहीं, तो फिर किताब देखकर क्यों आती है नींद? जानिए इसके पीछे की सच्चाई - Photo Gallery
8/8

बिस्तर पर लेटकर पढ़ना

खाना खाने के तुरंत बाद पढ़ाई करना सही नहीं माना जाता है. क्योंकि बिस्तर पर लेटकर पढ़ना या फिर कम रोशनी में पढ़ने से नींद आने लगती है.