Why is the death of a blue whale so important for marine life?: समुद्री जीवन के लिए ब्लू व्हेल की मृत्यु इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
जब एक नीली व्हेल (Blue Whale) की मौत होती है, तो वह समुद्र में जीवन के लिए एक नया चक्र शुरू कर देती है
नीली व्हेल धरती पर मौजूद सबसे विशाल जीवों में से एक है। उसकी मौत सिर्फ एक जीवन का अंत नहीं होती, बल्कि समुद्र की गहराइयों में सैकड़ों जीवों के लिए जीवन की शुरुआत बन जाती है। जब उसका विशाल शरीर समुद्र में धीरे-धीरे डूबता है, तो वह एक “व्हेल फॉल” के रूप में एक नया पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करता है।
ज़ॉम्बी वॉर्म्स का आना
कुछ बेहद अजीब जीव, जैसे Osedax या Zombie Worms,
हड्डियों में छेद करके अंदर की चर्बी से पोषण लेते हैं। Whale अपने शरीर से सबको पोषण आहार प्रदान कर देती है।
नया जीवन शुरू होता है
एक मरी हुई व्हेल का शरीर गहरे समुद्र में 100 से अधिक प्रजातियों को भोजन और घर प्रदान करता है।
यह नया जीवन चक्र 50-100 साल तक चलता है।यह नई प्रजाति को आहार प्रदान करके जातीl है
पोषण चक्र में योगदान
व्हेल के शरीर से जो पोषक तत्व निकलते हैं,यह एक बहुत बड़ी पोषक तत्व जीवों।
वे समुद्र के तल पर रहने वाले अन्य जीवों को जीवन देते हैं।
यह पूरा तंत्र गहरे समुद्र की पोषण श्रृंखला को मजबूत करता है।
कार्बन स्टोरेज और पर्यावरण लाभ
व्हेल का शव समुद्र की सतह से कार्बन को गहराई में ले जाता है, जो ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद करता है। यह बहुत महत्वपूर्ण हैं।
स्कैवेंजर जीवों का आना
जैसे ही व्हेल समुद्र की गहराई तक पहुंचती है,
शार्क, केकड़े, हैगफिश जैसे जीव आकर उसके मांस को खाना शुरू कर देते हैं।
यह चरण कई सप्ताह या महीनों तक चल सकता है।
व्हेल का समुद्र में डूबना
जब नीली व्हेल मरती है, तो उसका भारी शरीर समुद्र की गहराई में डूब जाता है। इसे "Whale Fall" कहा जाता है।
यह शरीर समुद्र तल तक धीरे-धीरे गिरता है।
यह घटना गहरे समुद्र में एक नया पारिस्थितिकी तंत्र शुरू करती है।
हड्डियों का विघटन
जब मांस खत्म हो जाता है, तब बारी आती है हड्डियों की।हड्डियों में जो वसा होती है, उसे विशेष बैक्टीरिया और जीवाणु धीरे-धीरे तोड़ते हैं। यह प्रक्रिया काफी समय तक चलती है।