• Home>
  • Gallery»
  • Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज

Benefits of eating cucumber: खीरा काटने से पहले उसके सिरे को घिसने की परंपरा काफी पुरानी है. ऐसा करने पर खीरे के सिरे से सफेद झाग जैसा पदार्थ निकलता है, जिसे कुकुरबिटासिन कहा जाता है. यह एक प्राकृतिक एंजाइम है जो खीरे में कड़वाहट पैदा करता है.

By: Ranjana Sharma | Published: March 5, 2026 3:38:47 PM IST

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
1/8

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है खीरे की डिमांड?

गर्मियां शुरू होते ही बाजार में गन्ना और खीरा खूब बिकने लगते हैं. बच्चे हों या बड़े, हर कोई खीरा खाना पसंद करता है. इसे सलाद, चाट मसाला और नींबू के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
2/8

डाइट में भी खास जगह

खीरा सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. एक्सरसाइज करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि यह हल्का और ताज़गी देने वाला होता है.

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
3/8

खीरा काटने से पहले सिरा क्यों घिसते हैं?

आपने अक्सर देखा होगा कि खीरा काटने से पहले उसके सिरे को 1–2 मिनट तक घिसा जाता है. ऐसा करने पर उसमें से सफेद झाग जैसा पदार्थ निकलने लगता है.

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
4/8

आखिर यह सफेद झाग क्या होता है?

खीरे के सिरे को घिसने पर जो सफेद झाग निकलता है, उसे कुकुरबिटासिन (Cucurbitacin) कहा जाता है. यह एक प्राकृतिक एंजाइम होता है.

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
5/8

कड़वाहट की वजह

कुकुरबिटासिन वही तत्व है जो खीरे में कड़वाहट पैदा करता है. यही कारण है कि कई लोग खीरा काटने से पहले उसका सिरा घिसते हैं, ताकि कड़वाहट कम हो सके.

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
6/8

क्या यह केमिकल है?

कई लोगों को लगता है कि यह कोई केमिकल है, लेकिन ऐसा नहीं है. यह खीरे में पाया जाने वाला प्राकृतिक कड़वा रस होता है, जो अधिकतर सिरों में मौजूद रहता है.

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
7/8

खीरे में कितना पानी होता है?

एक वायरल पोस्ट के मुताबिक खीरे में लगभग 95% पानी होता है. यही वजह है कि यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.

Benefits of eating cucumber: खीरे का सिरा घिसते ही क्यों निकलता है सफेद झाग, क्या है इसका राज - Photo Gallery
8/8

इसलिए खीरा है परफेक्ट स्नैक

पानी से भरपूर होने के कारण खीरा गर्मी और होली जैसे त्योहारों में ताजगी देने वाला और हेल्दी स्नैक माना जाता है. इसे नमक, चाट मसाला और नींबू के साथ खाने का मजा ही अलग है.