कौन है रकीब आलम, जिन्होंने नोरा फतेही के गाने पर दिया जवाब, ए.आर. रहमान संग है ये खास नाता
Raqueeb Alam: इस समय नोरा फतेही चर्चे में बनी हुई है और उसकी वजह है उनका नया गाना. इसी के चलते रकीब आलम जो फेमस भारतीय गीतकार और गायक है भी चर्चा में है. उन्होंने पुष्पा और मास्टर जैसी पैन-इंडिया फिल्मों के हिंदी संस्करणों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में, उनका नाम केडी द डेविल के गाने ‘चुनर तेरी सरके’ की विवादित गीतों को लेकर चर्चा में आया है.
रकीब आलम का करियर
रकीब आलम ने बॉलीवुड में हिंदी डब फिल्मों के गीतों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है. उनके मेन कामों में पुष्पा: द राइज (2021), पुष्पा: द रूल (2024), मास्टर, जेलर और लीओ शामिल हैं. ए.आर. रहमान जैसे फेमस संगीतकारों के साथ सहयोग ने उनकी साख को और मजबूत किया है.
क्या है विवाद: चुनर तेरी सरके
गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त की उपस्थिति के बावजूद, चुनर तेरी सरके ने अपनी ‘डबल मीनिंग’ और आपत्तिजनक शब्दों के कारण सोशल मीडिया पर तहलका मचाया. लोगों ने इसे अश्लील और अनुचित बताया और ये चर्चा केवल ऑनलाइन नहीं, बल्कि पूरे फिल्म उद्योग तक फैल गई.
गीतों की रचना से रकीब आलम की दूरी
रकीब आलम ने साफ कहा कि विवादित गीत उनके द्वारा नहीं लिखे गए. उन्होंने बताया कि ये शब्द मूल रूप से फिल्म के निर्देशक प्रेम ने कन्नड़ में लिखे थे. रकीब ने शुरू में ही इस तरह का गीत लिखने से मना कर दिया था, क्योंकि ये सेंसर के कारण प्रतिबंधित हो सकता था.
केवल ट्रांसलेट किया
रकीब ने साफ किया कि उनकी भूमिका केवल कन्नड़ से हिंदी में शाब्दिक ट्रांसलेट तक सीमित थी. उन्होंने कहा कि 'चूसेगा' और 'चाटेगा' जैसे शब्द मूल कन्नड़ गीत में ही थे, उन्हें उन्होंने नहीं जोड़ा. गाने की लय और अंतिम रूप टीम द्वारा तैयार किया गया.
गाने की गलती को स्वीकारना
अपने नाम अलग करने के बावजूद, रकीब ने गीत की विवादास्पद प्रकृति को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि गाने की थीम शराब की बोतल के इर्द-गिर्द है, लेकिन शुरुआती बोल बहुत गंदे हैं. रकीब ने पूछा कि उन्हें ऐसे गीत लिखने की क्या जरूरत थी.
लोगों की प्रतिक्रिया
गाने ने पैन-इंडिया फिल्मों में गीतकारों की जिम्मेदारियों पर बहस को जन्म दिया. लोग गीत की उपयुक्तता पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि फिल्म उद्योग में ये सवाल उठ रहा है कि अनुवाद में रचनात्मक नियंत्रण और क्रेडिट सही ढंग से कैसे दिए जाएं.