कहां है अक्षय खन्ना की पहली एक्ट्रेस? बॉलीवुड छोड़ साउथ में दिखाया अपने हुस्न का जलवा; करीना कपूर के ‘बॉयफ्रेंड’ से रचाई शादी
Akshaye Khanna First Heroine: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के मजे ले रही है. एक्टर की पहली फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ थी. उनके साथ लीड एक्ट्रेस की भी यह डेब्यू फिल्म थी. दोनों की जोड़ी को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया था. अक्षय ने अब सालों बाद धुरंधर से बड़े पर्दे पर वापसी कर ली है. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पहली एक्ट्रेस कहां है?
अक्षय खन्ना की जबरदस्त वापसी
सफलता का रास्ता कभी भी सीधा नहीं होता है. मंजिल तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लग जाता है. अक्षय खन्ना की कहानी भी कुछ इसी तरह की है. यहां टैलेंट की कोई कम नहीं है लेकिन वह हमेशा से थोड़ा अंडररेटेड स्टार रहे हैं. लेकिन अब अंडररेटेड रहे इस स्टार-किड को एक नई पहचान मिल गई है, जिसके वह शायद हमेशा से हकदार थे. 'छावा' और 'धुरंधर' में उनकी शानदार एक्टिंग को देखते हुए दर्शक उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
वायरल हुआ अक्षय खन्ना का हुक स्टेप
अक्षय खन्ना के वायरल FA9LA हुक-स्टेप ने उन्हें दर्शकों के दिल में जगह बना ली है. काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर उन्हें अब असली पहचान मिल चुकी है. बल्कि यह कहानी अक्षय के बारे में नहीं उनकी पहली एक्ट्रेस के बारे में हैं जिन्होंने अक्षय खन्ना के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था.
कहां है अंजला जवेरी?
अंजला जवेरी बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की जबरदस्त एक्ट्रेस है. गुजराती NRI परिवार में जन्मी अंजला को बॉलीवुड का टिकट काफी आसानी से मिल गया. उन्हें ज्यादा दरवाजे खटखटाने की जरूरत नहीं पड़ी. फिल्म 'हिमालय पुत्र' से उन्होंने डेब्यू किया. इसी फिल्म से अक्षय ने भी शुरुआत की थी. हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं किया, लेकिन अंजला की खूबसूरतू और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण नोटिस किया गया.
कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम
इस फिल्म के बाद 'प्यार किया तो डरना क्या' में नजर आई थीं. हालांकि, इस फिल्म से भी उनकी किस्मत नहीं चमकी. जिसके बाद दर्शकों के रिव्यू ने उन्हें नए रास्तों की तलाश में धकेल दिया. इसके बाद अंजला ने साउथ सिनेमा में कदम रखा.
साउथ सिनेमा में रखा कदम
अंजला ने चिरंजीवी जैसे दिग्गजों के साथ कई फिल्मों में काम किया. 'शंकर दादा M.B.B.S.' और 'समरसिम्हा रेड्डी' में उन्होंने कमाल का काम किया. लोगों ने उनके काम की खूब तारीफें की. रीजनल फिल्मों में काम करने के बाद 2012 में अंजला ने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.
इस एक्टर संग रचाई शादी
अंजला ने एक्टर और मॉडल तरुण अरोड़ा संग शादी की. तरुण को 'जब वी मेट' के अंशुमन के रोल के लिए जाना जाता है. दोनों की मुलाकात और शादी दोनों बेहद सादगी के साथ हुई.