• Home>
  • Gallery»
  • how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें

how to stay fit like Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी शानदार फिटनेस और अनुशासन के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. उनकी लाइफस्टाइल और डेली रूटीन को फॉलो करके कोई भी व्यक्ति अपनी सेहत को बेहतर बना सकता है. आइए जानते हैं उनके फिट रहने के कुछ खास सीक्रेट्स.

By: Ranjana Sharma | Published: March 26, 2026 5:05:44 PM IST

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
1/8

सुबह की शुरुआत हाइड्रेशन से

कोहली हर दिन की शुरुआत अपने शरीर को हाइड्रेट करके करते हैं. वह सुबह उठते ही खूब पानी और अन्य तरल पदार्थ लेते हैं. इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है.

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
2/8

ब्लैक कॉफी से एनर्जी बूस्ट

हाइड्रेशन के बाद वह थोड़ी मात्रा में ब्लैक कॉफी लेते हैं. यह उन्हें वर्कआउट से पहले जरूरी एनर्जी और फोकस देता है, जिससे उनकी परफॉर्मेंस बेहतर होती है.

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
3/8

स्ट्रेचिंग की अहमियत

जिम जाने से पहले स्ट्रेचिंग करना उनके रूटीन का जरूरी हिस्सा है. इससे मांसपेशियां लचीली होती हैं और वर्कआउट के दौरान चोट लगने का खतरा काफी कम हो जाता है.

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
4/8

इंटेंस वर्कआउट से फिटनेस

स्ट्रेचिंग के बाद कोहली इंटेंस वर्कआउट करते हैं. वह जमकर पसीना बहाते हैं, जिससे शरीर की अशुद्धियां बाहर निकलती हैं और उनकी बॉडी मजबूत और एक्टिव बनी रहती है.

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
5/8

डाइट में बड़ा बदलाव

एक समय था जब उन्हें बटर चिकन और छोले भटूरे बहुत पसंद थे, लेकिन फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी खान-पान की आदतों में बड़ा बदलाव किया.

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
6/8

प्लांट-बेस्ड डाइट का पालन

अब वह ज्यादातर प्लांट-बेस्ड डाइट लेते हैं. उनकी डाइट में ओट्स, नट्स और अन्य पौष्टिक चीजें शामिल होती हैं, जो शरीर को सही पोषण और ऊर्जा प्रदान करती हैं.

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
7/8

योग और मेडिटेशन

कोहली मानसिक फिटनेस के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लेते हैं. गहरी सांस लेने से उनका मन शांत रहता है और तनाव कम होता है.

how to stay fit like Kohli: अगर रहना चाहते हैं विराट कोहली की तरह फिट, तो अपनाएं ये आदतें - Photo Gallery
8/8

अनुशासन ही सफलता की कुंजी

उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनका अनुशासन है. नियमित दिनचर्या, सही खानपान और लगातार मेहनत उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.